UP News: Saharanpur Crime News: देवर ही निकला कातिल! 80 हजार की सुपारी देकर भांजों से कराई भाभी की हत्या – INA

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. जिस महिला की मौत को पहले अज्ञात बदमाशों की वारदात माना जा रहा था, उसकी हत्या उसके ही देवर ने 80 हजार रुपये की सुपारी देकर अपने दो भांजों से कराई थी. पुलिस ने महज चार दिन के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है.

पुलिस के मुताबिक, 12 जुलाई को निहालखेड़ी गांव निवासी राकेश ने अपनी बहन रीना की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया कि 10-11 जुलाई की रात अज्ञात लोगों ने रीना की हत्या कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए देवबंद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से अहम जानकारी मिली. इसके आधार पर निहालखेड़ी के जंगल से रवि, अंकित और अंकुर को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में मुख्य आरोपी रवि ने हत्या की पूरी साजिश का खुलासा कर दिया.

संपति के लिए भाभी की हत्या

रवि ने पुलिस को बताया कि उसके भाई अर्जुन की चार-पांच वर्ष पहले मौत हो गई थी. भाई की मौत के बाद उसकी संपत्ति बेटे सूर्य के नाम हो गई थी, लेकिन कुछ माह पहले सूर्य की भी मौत हो गई. इसके बाद संपत्ति का अधिकार उसकी भाभी रीना के पास आ गया. रीना जमीन और मकान बेचकर कहीं और बसना चाहती थी, जबकि रवि उस संपत्ति पर कब्जा करना चाहता था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद चल रहा था.

लोहे की रॉड से किया था हमला

पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई को रवि एक रिश्तेदार की शादी में कोटा भारापुर गया, जहां उसने अपने भांजों अंकित और अंकुर को 80 हजार रुपये देने का लालच देकर हत्या की साजिश में शामिल कर लिया. प्लान के मुताबिक 10 जुलाई की रात तीनों आरोपी रीना के घर पहुंचे. कमरे में सो रही रीना पर पहले लोहे की रॉड से हमला किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

देवबंद पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी रवि के खिलाफ पहले भी वर्ष 2020 में गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हो चुका है. तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश किया गया.

Saharanpur Crime News: देवर ही निकला कातिल! 80 हजार की सुपारी देकर भांजों से कराई भाभी की हत्या


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button