UP News: आगरा में डॉक्टर की लाश मिलने से हड़कंप, सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात… लपेटे में आ गई गोरखपुर की लड़की – INA


उत्तर प्रदेश के आगरा में 31 वर्षीय डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से हड़कंप मच गया. उनका नाम पीयूष था. लाश के पास एक सुसाइड नोट मिला. साथ ही इंजेक्शन और खाली दवा की शीशी भी मिली.
मामला कमला नगर क्षेत्र का है. यहां बिजली विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी महिपाल सिंह के बेटे पीयूष बेहोशी की हालत में मिले. लाश देख परिजनों की चीख निकल गई. आनन-फानन में पीयूष को एसएन अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
सूचना पर कमला नगर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस को संदेह है कि डॉक्टर पीयूष ने ओवरडोज में बेहोशी में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन खुद को लगाया, जिसके कारण उनकी मृत्यु हुई.
कमरे से मिले सुसाइड नोट ने इस मामले को और भी गंभीर बना दिया है. मृतक डॉ. पीयूष ने इस नोट में अपनी मौत के लिए गोरखपुर की एक युवती और उसके परिजनों को जिम्मेदार ठहराया है. परिजनों के अनुसार, डॉ. पीयूष पिछले कुछ समय से मानसिक दबाव में थे. पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि गोरखपुर की वह युवती डॉ. पीयूष के संपर्क में थी और उनसे मिलने के लिए कई बार लखनऊ भी आई थी.
युवती और उसके परिवार पर होगा एक्शन
थाना कमला नगर पुलिस अब सुसाइड नोट में लिखे तथ्यों और इंजेक्शन की शीशी के संबंध में विस्तृत जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट और कॉल डिटेल्स के आधार पर युवती और उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
डॉक्टर पीयूष के परिवार में पसरा मातम
परिजनों ने बताया कि डॉ. पीयूष कुछ समय से परेशान चल रहे थे, लेकिन उन्हें इतना बड़ा कदम उठा लेने की आशंका नहीं थी. इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की बारीकी से जांच जारी है.
आगरा में डॉक्टर की लाश मिलने से हड़कंप, सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात… लपेटे में आ गई गोरखपुर की लड़की
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










