UP News: शूटर्स ने दिशा पाटनी के पिता को बनाया था निशाना, कहा- मार दो इसे, FIR में खुलासा – INA


उत्तर प्रदेश के बरेली में स्थित दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. शूटर्स ने दिशा पाटनी के पिता को निशाना बनाया था. शूटर्स ने बोला मार दो इसे. इतना सुनते ही दिशा पाटनी के पिता ने खुद को बचाने की कोशिश की. उन्होंने बताया कि घर की बालकनी में बने पिलर के पीछे फर्श पर लेटकर जान बचाई थी. पुलिस की FIR से इस बाता खुलासा हुआ है.
पुलिस को दी एफआईआर में दिशा पाटनी के पिता जानकारी दी की. बाइक पर आए शूटर ने हत्या करने के इरादे से फायरिंग की थी. पुलिस शिकायत में दिशा पाटनी के पिता जगदीश सिंह पाटनी ने बताया की 12 तारीख की सुबह करीब 3 बजकर 30 मिनट पर उनका पालतू कुत्तों ने भौकना शुरू कर दिया. जिससे उनकी नींद खुल गई. जब बालकनी में आये तो घर के बाहर 2 लोग बाइक पर खड़े थे.
पिलर के पीछे छिपकर बचाई जान
उन्होंने कहा कि जब हमने उनसे पहचान पूछा तो एक बदमाश ने कहा कि इसे मार दो. इसके बाद बिना हेलमेट के बाइक पर बैठे शूटर ने पिस्टल निकली और मेरे ऊपर निशाना लगाते हुए फायरिंग कर दी. फायरिंग होने से वो घबरा गए और खुद को बचाने की कोशिशि करने लगे. इस दौरन वो बालकनी में बने एक पिलर की पीछे फर्श पर लेटकर अपनी जान बचाई.
दो दिन में दो बार हुआ हमला
दरअसल, दिशा पाटनी के घर पर दो दिन में दो बार हमला किया गया. पहली घटना 11 सितंबर की सुबह करीब 4 बजकर 33 मिनट पर हुई थी, जबकि दूसरी घटना दूसरे दिन यानी 12 सितंबर दोपहर 3 बजकर 3 मिनट पर हुई. इससे पहले भी सोशल मीडिया पर धमकियां दी गई थी और अभद्रटिप्पणियां की गई थीं.
पुलिस टीम कर रही जांच
वहीं दिशा पाटनी के घर हुए हमले के मामले में पुलिस जांच कर रही है. हालांकि इस मामले से जुड़े अभी एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. आरोपियों की पहचान और उन तक पहुंचने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.
शूटर्स ने दिशा पाटनी के पिता को बनाया था निशाना, कहा- मार दो इसे, FIR में खुलासा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










