UP News: मर्जी से प्रेमी के घर चली गई बहन, आगबबूला हुआ भाई… कर डाला खूनी कांड, उन्नाव में सनसनी – INA

मर्जी से प्रेमी के घर चली गई बहन, आगबबूला हुआ भाई… कर डाला खूनी कांड, उन्नाव में सनसनी

Unnao News: यूपी के उन्नाव जिले में बिहार थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग को लेकर प्रेमी और प्रेमिका के परिजनों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. प्रेमिका के भाई ने प्रेमी के पिता के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें प्रेमी के पिता की मौत हो गई. साथ ही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को बीघापुर सीएचसी ले जाया गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है.

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे थाना बिहार क्षेत्र के बैजुआमऊ गांव निवासी राजकुमार की बेटी मालती अपने पड़ोस में रहने वाले पुत्तीलाल के बेटे पवन के घर प्रेम-प्रसंग के चलते स्वेच्छा से रहने चली गई थी. इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद की स्थिति बन गई.

प्रेमी के पिता की हुई मौत

शनिवार की देर शाम प्रेमिका मालती के परिजन, प्रेमी पवन के घर पहुंच गए. यहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गया. आरोप है कि मारपीट के दौरान दीपक ने कुल्हाड़ी से प्रेमी के पिता पुत्तीलाल 50 वर्ष के सिर पर वार कर दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई. घटना में पुत्तीलाल के परिवार की सुनीता, अमन और राजेश्वरी भी घायल हो गए.

ये भी पढ़ें: पति हुआ गायब तो सास ने देवर से करवा दी शादी अब 25 साल बाद वापस लौट आया पहला हसबैंड, उलझन में पत्नी

तीन घायल और तीन लोग हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही थाना बिहार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीघापुर भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. सीओ बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा ने बताया की 3 नामजद अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

मर्जी से प्रेमी के घर चली गई बहन, आगबबूला हुआ भाई… कर डाला खूनी कांड, उन्नाव में सनसनी


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News