UP News: दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं, फिर लौटेगी बारिश… IMD का अलर्ट, जानें UP-बिहार समेत 15 राज्यों का मौसम – INA

UP News: दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं, फिर लौटेगी बारिश… IMD का अलर्ट, जानें UP-बिहार समेत 15 राज्यों का मौसम – INA

दिल्ली में बारिश का दौर थम सा गया है. पिछले दो दिन से दिल्ली में तेज धूप निकल रही है, जिसके चलते दिल्ली वालों को गर्मी का सामना भी करना पड़ रहा है. आज भी दिल्ली में बारिश का अलर्ट नहीं है. हालांकि, आज दिल्ली में तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इसके बाद 13 सितंबर से दिल्ली के मौसम में बदलाव आ सकता है. 13 और 14 सितंबर को दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है.

इसके साथ ही 15, 16 और 17 सितंबर को भी दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई गई है. ऐसे में एक बार फिर से दिल्ली में बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना है. इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आने वाले दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है.

Forcast

इन राज्योंं में भी बारिश की संभावना

12 से 17 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी बारिशसंभावना है. वहीं 12 से 15 सितंबर के दौरान अंडमान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश का अलर्ट है. 12 से 16 सितंबर के दौरान बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है.

पहाड़ों पर कैसा है मौसम का हाल?

पहाड़ों पर बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है. अब आगे भी मौसम विभाग की ओर से 12 से 16 सितंबर को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश जारी रहने की संभावना है. 12-17 सितंबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. 12 से 14 सितंबर के दौरान मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, गुजरात में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. 12, 15 और 16 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.

12 और 13 सितंबर को तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ तेज रफ्तार से हवाए चलने की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना में भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में तेज रफ्तार से हवाए चलने की संभावना है.

दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं, फिर लौटेगी बारिश… IMD का अलर्ट, जानें UP-बिहार समेत 15 राज्यों का मौसम




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button