UP News: रामपुर में 6 स्पा सेंटरों पर छापा, अचानक पुलिस की रेड…बंद करने के आदेश; वजह क्या? – INA

Rampur illegal Spa Centers Police Raid: उत्तर प्रदेश के रामपुर में अवैध स्पा सेंटरों पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. सिविल लाइन थाना क्षेत्र में संचालित कई स्पा सेंटरों पर अचानक छापेमारी की गई. जांच के दौरान भारी अनियमितताएं सामने आने पर 6 स्पा सेंटरों को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया.
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम की ओर से ये कार्रवाई की गई. छापेमारी टीम में नगर मजिस्ट्रेट, सिविल लाइन थाने के प्रभारी निरीक्षक, मिशन शक्ति टीम, नगर पालिका परिषद और फायर विभाग के अधिकारी शामिल थे. टीम के अचानक पहुंचने से स्पा सेंटर संचालकों और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने सभी सेंटरों के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स को घेरते हुए सघन तलाशी अभियान चलाया.
नगर पालिका से अनुमति नहीं ली थी
छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने स्पा सेंटरों के लाइसेंस, कर्मचारियों के दस्तावेज और सुरक्षा से जुड़े मानकों की बारीकी से जांच की. जांच में सामने आया कि अधिकांश स्पा सेंटर बिना वैध अनुमति के संचालित हो रहे थे. कई स्थानों पर नगर पालिका परिषद की स्वीकृति नहीं थी, वहीं फायर सेफ्टी के लिए जरूरी एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) भी नहीं लिया गया था.
जांच टीम को यह भी पता चला कि कई स्पा सेंटरों पर कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड नहीं रखा जा रहा था. पहचान पत्र और रजिस्टर से संबंधित नियमों की अनदेखी की जा रही थी, जो सुरक्षा के लिहाज से गंभीर लापरवाही मानी जाती है. इन सभी खामियों को देखते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया और नियमों का उल्लंघन करने वाले सेंटरों को तत्काल बंद करा दिया.
कार्रवाई के दौरान जिन स्पा सेंटरों को सील किया गया, उनमें रोज थेरपी स्पा सेंटर (गन्ना सोसाइटी, शौकत अली रोड), गोल्ड क्लासिक स्पा एंड सैलून (आवास विकास), गोल्डन हैंड स्पा सेंटर (फ्रेंड्स कॉलोनी), गोल्डन हैंड स्पा सेंटर (शौकत अली रोड), मैंगो स्पा सेंटर (शौकत अली रोड) और प्रियंका लीफ स्पा पार्लर (एलआईसी रोड) शामिल हैं.
क्या बोले अधिकारी?
एसपी सोमेंद्र मीणा ने कहा कि जिले में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि स्पा सेंटरों की आड़ में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. प्रशासन ने सभी संचालकों से अपील की है कि वे निर्धारित मानकों और सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें.
इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य स्पा और पार्लर संचालकों में भी डर का माहौल है. वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस कदम की सराहना करते हुए इसे शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अहम बताया है.
रामपुर में 6 स्पा सेंटरों पर छापा, अचानक पुलिस की रेड…बंद करने के आदेश; वजह क्या?
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




