UP News: स्वामी प्रसाद मौर्य को थप्पड़ मारने वाले को मिला 11 लाख का इनाम, देने वाले बोले- जूते मारने पर दूंगा 21 लाख – INA

UP News: स्वामी प्रसाद मौर्य को थप्पड़ मारने वाले को मिला 11 लाख का इनाम, देने वाले बोले- जूते मारने पर दूंगा 21 लाख – INA

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य को बीते दिनों रायबरेली में एक युवक ने थप्पड़ मारा था. हमले के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. आरोपियों की पहचान शिवम यादव व रोहित द्विवेदी के नाम से हुई थी. रक्षाबंधन के दिन दोनों की जेल रिहाई हो गई.

रिहाई के बाद रोहित द्विवेदी के घर पे बधाई देने वालो का तांता लग गया. इस दौरान आशीष तिवारी नाम के व्यक्ति ने पूर्व मंत्री को थप्पड़ मारने वाले को 11 लाख रुपये का चेक दिया गया है. 11 लाख की चेक देने वाले आशीष तिवारी ने कहा कि यह तो अभी 11 लाख का इनाम है, अगर कोई स्वामी प्रसाद मौर्य को जूते मारेगा तो उसे 21 लाख का इनाम दूंगा.

सनातन विरोधी लोगों को नहीं आ रहा रास

रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र के मटका गांव के रहने वाले आशीष तिवारी ने अपनी पत्नी ममता तिवारी के चेक बुक से 11 लाख रुपये की चेक रोहित द्विवेदी के परिजनों को सौपा, जिसके बाद राजनीति गहमागहमी बढ़ गई है. जिस तरह लगातार स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमले हो रहे है. इससे यह बात साफ है कि स्वामी के द्वारा दिये जा रहे सनातन विरोधी व ब्राह्मणों पर किये जा रहे जुबानी तंज अब लोग हजम नहीं कर पा रहे है. फिलहाल यह मामला अब राजनीतिक रूप भी लेता है दिख रहा है.

स्वामी प्रसाद ने इनाम देने वाले पर कसा तंज

रोहित द्विवेदी व शिवम यादव की चर्चा जनपद के अलावा अब प्रदेश स्तर पर भी होनी शुरू हो गई है. इसी बीच स्वामी प्रसाद मौर्य ने इनाम देने वाले लोगो पर तंज कसना शुरू कर दिया है और जिन दोनों आरोपियों ने हमला किया था उन्हें बीजेपी का गुंडा तक कह डाला. उन्होंने कहा कि ये सभी बीजेपी की गुंडे है. वे सही बोलने पर हमला करते है. कोई मेरी जुबान काटने वाले को 10 लाख ,सर कलम करने वाले को 50 लाख का इनाम देने की घोषणा कर रहा है तो कोई जूते मारने वाले को 21 लाख रुपये देने की बात कह रहा है.

स्वामी प्रसाद मौर्य को थप्पड़ मारने वाले को मिला 11 लाख का इनाम, देने वाले बोले- जूते मारने पर दूंगा 21 लाख




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button