UP News: ‘तेरी बीवी तो बला की खूबसूरत…’, रोज चिढ़ाते थे दोस्त, फिर पति का सब्र दे गया जवाब, कर डाला ये कांड – INA

UP News: ‘तेरी बीवी तो बला की खूबसूरत…’, रोज चिढ़ाते थे दोस्त, फिर पति का सब्र दे गया जवाब, कर डाला ये कांड – INA

हर कोई चाहता है कि उसे परियों सी हसीं दुल्हन मिले. लेकिन कभी-कबार ऐसा हो जाना मुसीबत भी बन जाती है. जी हां, उत्तर प्रदेश के बरेली में खूबसूरत बीवी मिलना, युवक के गले की फांद बन गया. यहां एक युवक को उसकी खूबसूरत पत्नी मिलने पर गांव वाले चिढ़ा रहे थे. बार-बार मजाक उड़ाए जाने से युवक को इतना गुस्सा आया कि वह अपने घर की छत पर चढ़ गया और जान देने की धमकी देने लगा. मामला सिरौली थाना क्षेत्र के चकरपुर गांव का है.

गांव में युवक को लोग मजाक में गुरुदेव कहकर बुलाते हैं. जब गांव वालों ने उसकी पत्नी की खूबसूरती को लेकर बार-बार तंज कसा और ताना मारा, तो गुरुदेव को यह बात बहुत बुरी लग गई. उसने गुस्से में आकर कहा कि अब वह अपनी जान दे देगा. इसके बाद वह सीधे घर की छत पर चढ़ गया और नीचे कूदने की धमकी देने लगा.

गांव में मचा हड़कंप, पुलिस को दी सूचना

जैसे ही लोगों को पता चला कि गुरुदेव छत पर चढ़ गया है और कूदने की बात कर रहा है तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया. परिजनों और गांव के कुछ समझदार लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने की कोशिश करने लगी.

5 घंटे तक चला मनाने का सिलसिला

पुलिस और ग्रामीणों ने युवक को नीचे उतरने के लिए लगातार समझाया, लेकिन गुरुदेव किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था. वो बार-बार यही कह रहा था कि अब जीने का कोई मतलब नहीं है. सब लोग उसका मजाक उड़ाते हैं. पूरे 5 घंटे तक पुलिस और गांव वालों की कोशिश जारी रही.

रेस्क्यू के लिए बिछाए गए गद्दे और जाल

युवक के किसी भी समय नीचे कूदने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने घर के नीचे गद्दे और जाल बिछवा दिए. यह सब एहतियात के तौर पर किया गया ताकि अगर वह कूदे भी तो जान बचाई जा सके. पुलिस ने बातचीत के साथ-साथ शांत माहौल बनाने की कोशिश की ताकि युवक का गुस्सा शांत हो सके.

2025 05 29 Manveer Screenshot 20250529 110243

आखिरकार नीचे उतरा गुरुदेव

लगभग पांच घंटे की मशक्कत और लगातार समझाने-बुझाने के बाद आखिरकार युवक नीचे उतर आया. जैसे ही वह नीचे उतरा, लोगों ने राहत की सांस ली. पुलिस ने युवक को सुरक्षित परिवार को सौंप दिया और आगे कोई ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए काउंसलिंग की बात कही.

पुलिस ने दी समझदारी की नसीहत

पुलिस ने इस पूरे मामले में गांव वालों को भी समझाया कि किसी की निजी जिंदगी का मजाक उड़ाना ठीक नहीं है. छोटे-छोटे मजाक कई बार बड़ी घटनाओं का कारण बन सकते हैं. गांव के लोग भी इस घटना के बाद काफी गंभीर नजर आए और उन्होंने आगे से सावधानी बरतने की बात कही.

‘तेरी बीवी तो बला की खूबसूरत…’, रोज चिढ़ाते थे दोस्त, फिर पति का सब्र दे गया जवाब, कर डाला ये कांड




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button