UP News: गर्दन पर रगड़ा बांका, बाल पकड़ जमीन पर पटका… तंत्र-मंत्र के नाम पर ढोंगी बाबा ने युवती को बेरहमी से पीटा – INA

उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव का डरा देने वाला वीडियो सामने आया है. इस वायरल वीडियो में एक ढोंगी पाखंडी बांके वाले बाबा द्वारा एक मासूम किशोरी की बर्बरता से पिटाई की जा रही है. मासूम बालिका की चोटी पकड़कर उसे जमीन पर पटका जा रहा है. उसके गालों पर थप्पड़ों की बरसात की जा रही है और यही नहीं धारदार बांके को उसकी गर्दन पर रगड़ा जा रहा है. ढोंगी पाखंडी बाबा के द्वारा मासूम के साथ की गई बर्बरता से पीड़ित परिजनों ने द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
पीड़ित परिजनों ने पुलिस को बताया है कि तंत्र-मंत्र झाड़-फूक के नाम पर बेटी से बाबा और उसके पुत्रों के द्वारा पिटाई की गई थी, जिससे वह सदमे में है जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठ रही है.
गर्दन पर रगड़ता धारदार हथियार
मासूम किशोरी के साथ बांके वाले बाबा के द्वारा तंत्र मंत्र के जरिये भूत उतारने के नाम पर की गई मारपीट व मासूम की गर्दन पर बांका रगड़ने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद लोग आक्रोश में है. ज्यादातर लोग बाबा पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी है. पीड़ित पक्ष ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच करते हुए पीड़ित पक्ष को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
लोगों में भारी गुस्सा
क्षेत्राधिकारी आलोक राज नारायण ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के संबंध में थाना पचदेवरा में पूर्व में पीड़ित पक्ष के द्वारा दिया गया था. प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपी व उसके पुत्रों के विरुद्ध मामला पंजीकृत करके आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है.
गर्दन पर रगड़ा बांका, बाल पकड़ जमीन पर पटका… तंत्र-मंत्र के नाम पर ढोंगी बाबा ने युवती को बेरहमी से पीटा
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


