UP News: जिस ड्रोन को देख डरे UP वाले, वो निकले कबूतर, पैरों में बंधी लाल-हरी लाइट; रात के अंधेरे में उड़ाते थे – INA


उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने दो ऐसे शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है जो क्षेत्र में कबूतरों के पैरों में लाल हरी लाइट बांधकर रात के अंधेरे में उड़ाया करते थे. जिससे लोगों में दहशत फैले की रात के अंधेरे में आसमान में ये कैसी लाल-हरी लाइट चमक रही है. इन दिनों पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ये अफवाह भी फैली हुई है कि रात के अंधेरे में आसमान में ड्रोन दिखाई देते हैं, जिसमें लाल-हरी लाइट जलती है. जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है और वह रात को पहरा देने पर मजबूर हैं.
जिले के ककरौली थाना पुलिस ने सूचना मिलने पर रात के अंधेरे में आसमान में लाल-हरी लाइट जलती हुई एक वस्तु दिखी. जिसको ड्रोन समझकर लोगों में अफवाह फैली हुई थी. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब लाल-हरी लाइट का पीछा किया तो वह जंगलों की तरफ जाती हुई दिखी.
पुलिस ने दो युवकों को किया अरेस्ट
पुलिस ने पहुंचकर देखा तो कुछ कबूतरबाज वहां पर रहते हैं, जिसके बाद पुलिस ने मौके से दो कबूतरों को पकड़ा, जो आसमान में उड़ रहे थे. इन कबूतरों के पैर और गले में लाल-हरी लाइट बांधकर आसमान में उड़ाया गया था. मौके से पुलिस ने दो युवक शोएब और शाकिब को भी गिरफ्तार किया है. जिन्होंने पुलिस पूछताछ में बताया कि इन दिनों लोगों में दहशत बनी हुई है कि रात के अंधेरे में आसमान में ड्रोन दिखाई देते हैं.
दहशत फैलाने के लिए रची थी साजिश
दोनों युवकों ने साजिश के तहत लोगों में दहशत और सनसनी फैलाने के लिए कबूतरों के पैर और गले में लाल और हरी लाइट बांधकर उन्हें आसमान में उड़ाया था. पुसिस ने दोनों युवक शोएब और शाकिब को गिरफ्तार करते हुए इनके पास से दो कबूतर और लाल-हरी लाइट बरामद किया है. दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इन्हें जेल भेज दिया है.
(रिपोर्ट- रविंद्र/मुजफ्फरनगर)
जिस ड्रोन को देख डरे UP वाले, वो निकले कबूतर, पैरों में बंधी लाल-हरी लाइट; रात के अंधेरे में उड़ाते थे
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











