UP News: यूपी: UGC के नए नियम पर घमासान जारी, अब BJP नेता शशि तोमर ने दिया इस्तीफा – INA


विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियम का सवर्ण संगठन पुरजोर विरोध कर रहा है. वहीं बीजेपी में भी इसको लेकर बवाल मचा हुआ है. इन नए नियमों को ‘सवर्ण विरोधी’ और ‘काला कानून’ बताते हुए पार्टी के कई नेताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए इस्तीफा दे दिया है. इस बीच फिरोजाबाद में बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है. यहां बीजेपी महिला मोर्चा की जिला मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
जानकारी के मुताबिक यूजीसी कानून को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा की जिला मंत्री शशि तोमर ने मंगलवार (27 जनवरी) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने व्हाट्सएप के जरिए पना त्यागपत्र भेजते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर सवर्ण समाज के बच्चों की शैक्षणिक स्वतंत्रता को प्रभावित करने का आरोप लगाया.
बीजेपी की सक्रिय सदस्य
शशि तोमर का कहना है कि वो चार बार बीजेपी की सक्रिय सदस्य रह चुकी हैं और पूर्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में भी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं. उन्होंने बताया कि छात्र जीवन में वो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ी रहीं और मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में संगठन के लिए कार्य किया.
यूजीसी कानून का बहिष्कार
उन्होंने यूजीसी कानून को समाज विशेष के बच्चों को गुलामी की तरफ धकेलने वाला बताया साथ ही इसके पूर्ण बहिष्कार का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि जब क्षत्राणियों ने राष्ट्र की रक्षा के लिए जौहर जैसे बलिदान दिए, तो आज वो अपने बच्चों के भविष्य की लड़ाई क्यों नहीं लड़ सकतीं. उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज के बच्चों को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए तैयार हैं.
‘ये सरकार का विरोध नहीं’
हालांकि शशि तोमर ने साफ किया कि उनके इस्तीफे का मतलब योगी सरकार का विरोध नहीं है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और कार्यों पर उनका भरोसा कायम है और वो आगे भी योगी सरकार का समर्थन करती रहेंगी.
इधर इस घटनाक्रम के बाद फिरोजाबाद की राजनीति में हलचल तेज हो गई है, जबकि बीजेपी की ओर से इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. हालांकि लगातार हो रहे विरोध के चलते पार्टी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है.
रिपोर्ट/ सचिन यादव
यूपी: UGC के नए नियम पर घमासान जारी, अब BJP नेता शशि तोमर ने दिया इस्तीफा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










