UP News: पीतल नगरी मुरादाबाद का बढ़ा मान… शिल्पगुरु चिरंजीलाल यादव को मिलेगा पद्मश्री अवार्ड – INA


उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिला पूरी दुनिया में पीतल नगरी के नाम से जाना जाता है. यहां के पीतल के उत्पादन देश-विदेश में एक्सपोर्ट किए जाते हैं, लेकिन अब सिर्फ इतना नहीं इन पीतल के उत्पादों पर चार चांद लगाने वाले शिल्प गुरु चिरंजीलाल यादव को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा, उनके नाम की घोषणा आज हो गई है. इस घोषणा के बाद शिल्प गुरु के परिवार में खुशियों का माहौल है.
शिल्पगुरु चिरंजीलाल यादव ने बताया कि मेरे पिताजी मजदूरी करते थे. मैंने कक्षा 7 की पढ़ाई पूरी करने के बाद 20 साल की उम्र से ही पीतल पर नक्काशी करनी शुरू कर दी थी. हमारे गुरु अमर सिंह थे, उन्हें राष्ट्रपति डॉ जाकिर हुसैन से नेशनल अवार्ड मिला था. उन्हीं से मैंने यह काम सीखा था. उन्हीं के घर पर मैंने यह मजदूरी की थी. मैं बहुत अच्छी तरह से काम सीख गया था. अंगूरी वर्क, चिकन, पचरंगा सहित कई प्रकार की उच्च कोटि की नक्काशी वह करते थे.
पहले भी मिल चुके कई सम्मान
यह सभी नक्काशी में सीख गया था. उनके जितने भी शागिर्द है. वह सभी उच्च कोटि के शिल्पगुरु हैं. उन्ही में से एक मैं भी हूं और मैं बहुत ही गरीब परिवार से हूं. मैं खुद मजदूरी करके यहां तक पहुंचा हूं. अब तक शिल्पगुरु चिरंजीलाल यादव को नेशनल अवार्ड, स्टेट अवार्ड और शिल्पगुरू अवार्ड 2019 से सम्मानित किया जा चुका हैं. पूरी दुनिया में ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद के नाम एक से बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है.
चिरंजीलाल यादव को मिलेगा पद्मश्री सम्मान
प्रसिद्ध हस्तशिल्प गुरु चिरंजीलाल यादव को कला के उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान के लिए चुना है. चिरंजीलाल ने बताया कि गृह मंत्रालय से फोन आने पर उन्हें इस उपलब्धि की जानकारी मिली. उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल उनका है, बल्कि मुरादाबाद के उन तमाम कारीगरों का भी है, जो इस पारंपरिक कला को जीवित रखे हुए हैं.
चिरंजीलाल ने चिंता जताते हुए कहा कि हस्तशिल्प की यह कला धीरे-धीरे लुप्त हो रही है, अब उनकी प्राथमिकता नए कारीगरों को प्रशिक्षित करना और इस विरासत को आगे बढ़ाना है.चिरंजी लाल द्वारा तैयार किए गए फ्लावर बेस, टी-कोस्टर और फ्रूट बाउल जैसे अन्य शानदार काम दिल्ली के प्रगति मैदान और दिल्ली हाट सहित कई म्यूजियम की शोभा बढ़ा रहे हैं.
पीतल नगरी मुरादाबाद का बढ़ा मान… शिल्पगुरु चिरंजीलाल यादव को मिलेगा पद्मश्री अवार्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









