UP NEWS – पुण्यश्लोका रानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण एवं नंदन क्रीड़ा स्थल का भव्य लोकार्पण – INA News

1

राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल बोले – “ग्राम्य संस्कृति की प्रेरक धरोहर है यह स्थल”

आगरा। जिला पंचायत आगरा द्वारा शमसाबाद के ग्राम भनपुरा तिराहा पर पुण्यश्लोका रानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण एवं नंदन क्रीड़ा स्थल का लोकार्पण भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामय आयोजन का शुभारंभ भारत सरकार के राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने किया। अपने संबोधन में प्रो. बघेल ने कहा कि “पुण्यश्लोका रानी अहिल्याबाई होल्कर शासन में सेवा, न्याय और संवेदना की मूर्त उदाहरण थीं। उनकी प्रतिमा ग्राम्य भारत की नारी शक्ति को प्रेरणा देगी। वहीं, यह क्रीड़ा स्थल ग्रामीण युवाओं को खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर सशक्त बनाएगा।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा, “पुण्यश्लोका रानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा हमारे संस्कारों और नारी सशक्तिकरण की प्रतीक है। ग्राम्य विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक चेतना को जाग्रत करना हमारा निरंतर प्रयास है।”पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा, “ऐसे आयोजन समाज को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। अहिल्याबाई जैसी विभूतियों की प्रतिमाएं नई पीढ़ी को मूल्यों और कर्तव्य की प्रेरणा देती हैं। क्रीड़ा स्थल बच्चों और युवाओं के व्यक्तित्व विकास का केंद्र बन सकते हैं।” लोकार्पण से पूर्व भव्य रैली भी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर फतेहाबाद के विधायक छोटेलाल वर्मा, विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे, पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, ब्लॉक प्रमुख गिरजा गजेन्द्र सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश धनगर, जिला पंचायत सदस्य रामसखी, ग्राम प्रधान गुड्डी देवी, अभियंता देवेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत आगरा के अपर मुख्य अधिकारी उमेश चंद्र के मार्गदर्शन में किया गया।
Like this:Like Loading…

[ad_1]

यह पोस्ट सबसे पहले मून ब्रेकिं डॉट कॉम पर प्रकाशित हुआ ,हमने मून ब्रेकिं डॉट कॉम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है, साथ में मून ब्रेकिं डॉट कॉम का सोर्स लिंक दिया जा रहा है आप चाहें तो सोर्स लिंक से भी आर्टिकल पढ़ सकतें हैं
The post appeared first on मून ब्रेकिंग डॉट कॉमSource link

Back to top button