UP News: बागपत में हाईवे पर लगी बारात, दूल्हे को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, नाचते रहे बाराती – INA

UP News: बागपत में हाईवे पर लगी बारात, दूल्हे को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, नाचते रहे बाराती – INA

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक दर्दनाक घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. यहां चढ़त से पहले दूल्हे की सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने दूल्हे के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. वहीं पुलिस हादसे के बाद फरार ट्रक चालक तलाश कर रही है.

जानकारी के अनुसार, सरूरपुरकलां गांव में रविवार रात को चढ़त से पहले दूल्हे सुबोध (25) निवासी बिनौली को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वह तबीयत खराब होने पर दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे किनारे खड़े होकर उल्टी कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ. उसे टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक को लेकर भाग गया.

दूल्हे को ट्रक ने कुचला

दरअसल, बिनौली गांव के रहने वाले फिजियोथैरेपिस्ट सुबोध की बारात रविवार को सरूरपुरकलां गांव में पहुंची थी. बारात के स्वागत व नाश्ते के बाद आगे की रश्में होनी थी. लेकिन इससे पहले दूल्हे सुबोध की तबीयत खराब हो गई और वह सड़क किनारे खड़ा होकर उल्टी करने लगा. तभी दिल्ली की तरफ से आए ट्रक ने सुबोध को टक्कर मार दी. टक्कर लगने से सुबोध सड़क पर गिर गया. बाराती उसे जिला अस्पताल लेकर जाने लगे मगर उसकी मौत हो गई.

खुशी से झूमते रहे बाराती

सुबोध की चढ़त की तैयारी चल रही थी और बाराती खुशी मना रहे थे, दुल्हन के घर भी खुशियां मनाई जा रहीं थीं. हादसे का पता चलते ही दोनों घरों में मातम छा गया. अस्पताल पहुंचे कई बरातियों ने बताया कि हादसे में सुबोध की मौत का काफी बरातियों को पता ही नहीं था और सभी खुशियां मनाने में लगे थे. जिनको मौत के बारे में बताया भी गया तो उनको शुरूआत में विश्वास नहीं हुआ.

सूचना पर पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली. जांच अधिकारी दीक्षित त्यागी के अनुसार ट्रक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखे जाएंगे, जिससे उसको पकड़ा जा सके.

बागपत में हाईवे पर लगी बारात, दूल्हे को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, नाचते रहे बाराती




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button