UP News: ये SIR नहीं NRC है… अखिलेश यादव बोले- बीजेपी की चुनाव आयोग से सांठगांठ, साजिश की हो रही तैयारी – INA


समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव लंबे समय से केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर एसआईआर को लेकर हमला बोल रहे हैं. अब एक बार फिर अखिलेश यादव ने एसआईआर पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि यह एसआईआर नहीं बल्कि एनआरसी है. ये लोग कल कौन से कागज मांगेंगे ये किसी को नहीं पता है. असल में चुनाव आयोग बीजेपी से मिला हुआ है.
सपा नेता ने कहा कि नोटिस आज तक पहुंचे ही नहीं हैं और लोगों के वोट काट दिए जा रहे हैं. यह साजिश हो रही है. इसके जरिए पिछड़ों को धोखा दिया जा रहा है. न किसानों को खाद मिल रहा है और न बेरोजगारों को रोजगार मिल रहा है. चांदी को बीजेपी ने आज 2 लाख तक पहुंचा दिया है.
उन्होंने कहा कि समाजवादी स्टेडियम में प्रदूषण की वजह से मैच नहीं हो सका है. अखिलेश ने कहा कि ये वही स्टेडियम है जो हम लोगों ने बनवाया है. सरकार कफ सिरप गिरोह को बचाने के जुटी है. SIT में तमाम वही लोग शामिल हैं जो माफिया पर कार्रवाई नहीं करेंगे. PDA समाज के लोगों पर बुलडोजर कार्रवाई होती है, ये कफ सिरप वाले इनके समाज के हैं तो सरकार का बुलडोजर कहां है?
एसआईआर नहीं एनआरसी है ये- अखिलेश यादव
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद कह रहे हैं कि 4 करोड़ वोट कट रहे हैं. ये एसआईआर के बहाने ही रणनीति बना रहे हैं और साजिश रच रहे हैं. SIR नहीं ये NRC है, ये काम चुनाव आयोग से करवा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि कितने महीनों से किसान लाइनों में खड़ा है, खाद कहां है? आज किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है. इसके बाद भी सरकार खाद उपलब्ध नहीं करा पा रही है. सरकार खाद पर जवाब देने से भाग रही है, इसलिये इन्हें वंदे मातरम् याद आ रहा है. उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश में कोडीन भैया खुलेआम घूम रहे हैं.
संजय निषाद पर क्या बोले अखिलेश
नीतीश कुमार ने जो किया उस पर संजय निषाद की टिप्पणी पर अखिलेश ने कहा कि जो हुआ है उसकी चर्चा पूरी दुनिया में है. यहां के मंत्री ने जो बोला उन्हें तो मुख्यमंत्री जी ने बोला होगा कि जाओ ऐसा बोलो जा कर आओ. तभी उन्होंने ऐसा बोला है.
ये SIR नहीं NRC है… अखिलेश यादव बोले- बीजेपी की चुनाव आयोग से सांठगांठ, साजिश की हो रही तैयारी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











