UP News: ‘ये शादी नहीं होगी’… नशे में धुत होकर डांस कर रहा था दूल्हा, दुल्हन ने तोड़ दिया रिश्ता – INA

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र में एक दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. दुल्हन ने कहा कि दूल्हे के मुंह से शराब की गंध आ रही थी. दुल्हन को रिंग सेरेमनी पर होने वाले पति के मुंह से शराब की गंध महसूस हुई जिस पर उसने शादी से इनकार करने की बात कही. लेकिन परिवार और रिश्तेदारों के कहने पर वह मान गई. वहीं, जब तिलक कार्यक्रम शुरू हुआ तो उसका पति नशे की हालत में डांसरों के साथ डांस करने लगा. यह देख दूल्हन एक बार फिर से भड़क गई और शादी करने से इनकार कर दिया.
अक्सर आप ने सुना होगा कि शराब का नशा हस्ते खेलते परिवार को उजाड़ देता है. इसके वाबजूद लोग खुशी हो या गम, इन मौके पर शराब का सेवन जरूर कर लेते हैं. जिसका खामियाजा उन्हें बड़ी कीमत देखकर भुगतना पड़ता है. कुछ ऐसा ही गाजीपुर के दिलदारनगर बाजार के एक चौराहे के पास 2 दिन पूर्व एक निजी मैरिज हाल से सामने आया. यहां रोशनी, संगीत और हंसी के बीच एक नया रिश्ता बनने जा रहा था. वर और कन्या पक्ष की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई थीं. मैरिज हाल में रिंग सेरेमनी की रस्म चल रही थी, जहां दोनों परिवारों के चेहरे पर खुशी थी और मेहमान इस खास पल के गवाह बनने को उत्साहित नजर आ रहे थे.
दुल्हन ने शादी से किया इनकार
इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि खुशी का पूरा माहौल ही बदल गया. जैसे ही दुल्हन सेरेमनी कार्यक्रम में अंगूठी पहनाने के लिए आगे बढ़ी, उसे दूल्हे के मुंह से शराब की दुर्गंध महसूस हुई. पहले तो उसे यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब उसने गौर किया तो सच्चाई सामने आ गई. जिस पर दुल्हन बिना देर किए अपनी आपत्ति जताई और दूल्हे के पिता से शिकायत की. लेकिन दूल्हे कि पिता भी शराब के नशे में थे. यह देखकर दुल्हन के चेहरे की खुशी गुस्से और आत्मसम्मान में बदल गई. उसने उसी वक्त साफ शब्दों में शादी से इनकार कर दिया.
क्यों भड़की दुल्हन?
अचानक दुल्हन के इस फैसले से समारोह में मौजूद हर कोई सन्न रह गया. रिश्तेदारों और दोनों पक्षों के लोग माहौल को संभालने की कोशिश में जुट गए. सामाजिक दबाव और इज्जत की दुहाई के बीच कुछ देर के लिए मामला शांत हुआ और दुल्हन ने तिलक की रस्म के लिए हामी भर दी. मगर मामला यहीं खत्म नहीं हुआ, तिलक के बाद दूल्हा एक बार फिर नशे में धुत होकर डांसरों के साथ मंच पर नाचने लगा. यह नजारा देखते ही दुल्हन का सब्र टूट गया. इस बार वह बिना किसी झिझक के, सबके सामने अपना अंतिम फैसला सुना दिया, दुल्हन ने कहा कि यह शादी नहीं होगी.
इसके बाद समारोह का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया, जहां कुछ देर पहले संगीत गूंज रहा था, वहां अब अफरा-तफरी और कानाफूसी का माहौल था. कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा और मेहमान धीरे-धीरे वहां से निकलने में ही अपनी भलाई समझे.
परिजन मनाने में जुटे
वहीं स्थानीय जानकारों की बात माने तो अभी इस शादी की तिथि आने वाले कुछ दिनों के बाद है और लोग किसी भी तरह से लड़की पक्ष को शादी के लिए मनाने में लगे हुए हैं, ताकि सामाजिक मर्यादा बनी रहे. हालांकि, अभी आगे तिथि पर शादी होगी या नहीं यह भी असमंजस बना हुआ है क्योंकि लड़की किसी भी हाल में शादी के लिए तैयार नहीं है.
‘ये शादी नहीं होगी’… नशे में धुत होकर डांस कर रहा था दूल्हा, दुल्हन ने तोड़ दिया रिश्ता
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


