UP News: खुदाई में मिला था ये ‘खजाना’, गाजियाबाद में NRI परिवार को ठगों ने सुनाई ये कहानी; गंवाए लाखों रुपये – INA

UP News: खुदाई में मिला था ये ‘खजाना’, गाजियाबाद में NRI परिवार को ठगों ने सुनाई ये कहानी; गंवाए लाखों रुपये – INA

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मिट्टी की खुदाई में पुराने सिक्के और सोने के आभूषण मिलने का झांसा देकर ठगों ने एक NRI परिवार से पांच लाख रुपये की ठगी की. आरोपियों ने खुद को मजदूर बताकर मिट्टी की खुदाई के दौरान खजाना मिलने की कहानी गढ़ी और नकली सिक्के, आभूषण दिखाकर परिवार को भरोसे में ले लिया. सुनार की दुकान पर सामान जांचने के बाद ठगी का खुलासा हुआ तो पीड़ित परिवार दंग रह गया.

जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के प्रताप विहार के रहने वाले मनीष कुमार 2 दिसंबर को दूध लेने बाजार जा रहे थे. इसी दौरान उनकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम राजू बताया और मजदूर होने की बात कही युवक ने मनीष को दो पुराने चांदी के सिक्के दिखाते हुए दावा किया कि मिट्टी की खुदाई में उसे 70 से 80 पुराने सिक्के और सोने के आभूषण मिले हैं. उसने खुद को आर्थिक रूप से मजबूर मजदूर बताते हुए सामान कम दाम में बेचने की बात कही.

असली आभूषण दिखाकर थमा दिए नकली

इसके बाद अगले दिन 3 दिसंबर को मनीष कुमार अपनी पत्नी और मां के साथ बिसरख कोतवाली क्षेत्र के तिगरी गोल चक्कर पहुंचे. वहां युवक ने उन्हें पुराने सिक्के और सोने की एक गले की चेन दिखाई. आरोपियों ने इनकी कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई. काफी बातचीत के बाद सौदा 5 लाख रुपये में तय हो गया और 5 दिसंबर को एकमूर्ति गोल चक्कर पर लेन-देन तय किया गया. निर्धारित दिन मनीष कुमार पांच लाख रुपये नकद लेकर मौके पर पहुंचे. वहां आरोपी युवक के साथ एक अन्य पुरुष और एक महिला भी मौजूद थे. तीनों ने पैसे लेकर सिक्के और आभूषण सौंप दिए और तुरंत वहां से चले गए.

ज्वेलरी शॉप में हुआ ठगी का खुलासा

इसके बाद मनीष कुमार ने सामान को गौड़ सिटी मॉल स्थित एक सुनार को दिखाया. जांच में सामने आया कि सभी सिक्के और आभूषण पूरी तरह नकली हैं. ठगी का एहसास होते ही मनीष कुमार दोबारा एकमूर्ति गोल चक्कर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे. पीड़ित की शिकायत पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है.

कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि खजाना, पुराने सिक्के या सोना मिलने जैसे लालच में न आएं और किसी भी तरह के लेन-देन से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें.

खुदाई में मिला था ये ‘खजाना’, गाजियाबाद में NRI परिवार को ठगों ने सुनाई ये कहानी; गंवाए लाखों रुपये




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button