UP News: Aaj Ka Mausam: आंधी-बारिश… UP-बिहार से लेकर उत्तराखंड तक बिगड़ेगा मौसम, जानें दिल्ली समेत 19 राज्यों का हाल – INA

Aaj Ka Mausam: मॉनसून की तूफानी रफ्तार लगभग खत्म हो चुकी है, लेकिन देश में बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है. मौसम विभाग की ओर से आज यानी 13 अक्टूबर को भी देश में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है. आईएमडी ने आज कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान 60 किमी की स्पीड से तेज आंधी भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है. पहाड़ी इलाकों में मौसम का रौद्र रुप दिख सकता है.

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को झमाझम बरसात देखने को मिली. मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. दिल्ली में 18 अक्टूबर तक आसमान में आंशिक रूप से बादलों का डेरा रह सकता है. वहीं आज राज्य में तापमान की बात करें तो अधिकतम 33 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है.

यूपी से लेकर झारखंड तक बरसेंगे मेघ

यूपी के कई जिलों में आज बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. लखीमपुर खीरी, प्रयागराज, कानपुर, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, देवरिया, बहराइच, गोंडा सोनभद्र, उन्नाव, इटावा, फिरोजाबाद, कासगंज, आजमगढ़ और मैनपुरी समेत कई जिलों में मौसम बिगड़ा रह सकता है. कुछ जगहों पर बारिश और तेज हवा के साथ गरज-चमक भी हो सकती है. बिहार के कई जिलों में आंधी-बारिश हो सकती है. झारखंड में भी कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है.

इन राज्यों में भी होगी बारिश

राजस्थान में कुछ इलाकों में बरसात देखने को मिल सकती है. मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं. पंजाब के कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है. हरियाणा और चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं. पश्चिम बंगाल में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है.

पूर्वोत्तर और दक्षिण के मौसम का हाल

असम और मेघालय में 18 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 16 अक्टूबर तक कई जगहों पर बारिश के आसार हैं. अरुणाचल प्रदेश में कल से 17 अक्टूबर के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दक्षिण भारत के कई राज्यों में 18 अक्टूबर तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

पहाड़ी इलाकों में तल्ख रहेंगे मौसम के तेवर

उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल, देहरादून और पिथौरागढ़ में बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. हिमाचल प्रदेश के सोलन, बिलासपुर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा और मंडी में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. जम्मू-कश्मीर के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें: नेशनल हेराल्ड केस: गांधी परिवार को राहत, AJL की अटैच प्रॉपर्टीज रिलीज करने पर रोक से दिल्ली HC का इनकार

Aaj Ka Mausam: आंधी-बारिश… UP-बिहार से लेकर उत्तराखंड तक बिगड़ेगा मौसम, जानें दिल्ली समेत 19 राज्यों का हाल


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button