UP News: ‘टोनी’ ठीक नहीं हो रहा… पालतू कुत्ते की बीमारी से लगा ऐसा सदमा, 2 बहनों ने फिनायल पीकर दे दी जान – INA

UP News: ‘टोनी’ ठीक नहीं हो रहा… पालतू कुत्ते की बीमारी से लगा ऐसा सदमा, 2 बहनों ने फिनायल पीकर दे दी जान – INA

राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. दो सगी बहनों को अपने पालतू कुत्ते की लंबी बीमारी से इतना गहरा सदमा लगा कि उन्होंने फिनायल पीकर आत्महत्या कर ली. बड़ी बहन राधा सिंह (24) और छोटी बहन जिया सिंह (22) ने बीते बुधवार को यह खौफनाक कदम उठाया. दोनों ग्रेजुएट थीं और परिवार के जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते ‘टोनी’ से बेहद लगाव रखती थीं. फिलहाल दोनों बेटियों के इस कदम से परिवार सदमे में है.

लड़कियों के परिजनों के अनुसार, पालतू कुत्ता ‘टोनी’ पिछले एक महीने से गंभीर रूप से बीमार था. लगातार दवा और इलाज के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था. इससे दोनों बहनें गहरे डिप्रेशन में चली गई थीं. पड़ोसियों ने बताया कि कुत्ता अगर खाना नहीं खाता तो बहनें भी भूखी रह जाती थीं. छोटी बहन जिया की मानसिक स्थिति पहले से ही ठीक नहीं थी. उसका इलाज चल रहा था.

दुकान पर सामान लेने गईं, पी लिया फिनायल

घटना पारा थाना क्षेत्र के दोदा खेड़ा जलालपुर की है. बीते बुधवार सुबह करीब 11 बजे मां गुलाब देवी ने दोनों बेटियों को दुकान से सामान लाने भेजा था. लौटने पर दोनों कराह रही थीं. उन्होंने मां को बताया कि उन्होंने फिनायल पी लिया है. मां ने तुरंत बड़े बेटे वीर सिंह को फोन किया. वीर आनन-फानन में घर पहुंचा और दोनों को रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल ले गया. हालांकि तब तक बड़ी बहन राधा की मौत हो चुकी थी. छोटी बहन जिया को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया.

छोटे भाई की ब्रेन हेमरेज से हो चुकी मौत

परिवार की स्थिति पहले से ही नाजुक थी. पिता कैलाश सिंह (65) रुई धुनाई का काम करते थे, लेकिन छह महीने से ज्यादा समय से वे बीमार हैं और बिस्तर पर हैं. उनका भी इलाज चल रहा है. बड़ा भाई वीर सिंह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है. परिवार में एक छोटा भाई भी था, जिसकी करीब सात साल पहले ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई थी.

डिप्रेशन में थीं दोनों बहनें

पड़ोसी लखनलाल ने बताया कि लड़कियां पालतू कुत्ते ‘टोनी’ से बहुत प्यार करती थीं. टोनी के बीमार होने के बाद से दोनों डिप्रेशन में थीं. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह घटना पालतू जानवरों से गहरे भावनात्मक लगाव और मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी की गंभीर समस्या को उजागर करती है. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में समय पर काउंसलिंग और परिवार का सहारा जरूरी होता है.

‘टोनी’ ठीक नहीं हो रहा… पालतू कुत्ते की बीमारी से लगा ऐसा सदमा, 2 बहनों ने फिनायल पीकर दे दी जान




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button