UP News: गणतंत्र दिवस पर ताजमहल में फहराया तिरंगा, भारत माता के लगाए नारे… वीडियो वायरल होने पर शुरू हुई जांच – INA


ताजनगरी आगरा से आज एक बेहद चौंकाने वाली और बड़ी खबर सामने आई है. गणतंत्र दिवस के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल के परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया और सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है.
अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने इस कार्य को अंजाम दिया. संगठन का दावा है कि साल 1632 में ताजमहल का निर्माण शुरू होने के बाद से आज तक (2026 तक) इसके मुख्य परिसर में कभी तिरंगा नहीं फहराया गया था. हिंदू महासभा ने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह देश की अस्मिता और गौरव का प्रतीक है.
वीडियो वायरल
घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें संगठन के सदस्य तिरंगा थामे हुए और जन गण मन गाते हुए दिखाई दे रहे हैं. जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) और स्थानीय पुलिस प्रशासन के बीच हलचल तेज हो गई.
वायरल हो रहा वीडियो
प्रशासनिक जांच शुरू
ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था सीआईएसएफ (CISF) के पास होती है और परिसर के भीतर किसी भी प्रकार के झंडे या धार्मिक/राजनीतिक गतिविधियों पर सख्त पाबंदी है. सवाल है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद संगठन के पदाधिकारी झंडा लेकर अंदर कैसे पहुंचे?
प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि यह वीडियो परिसर के किस हिस्से का है और इसके पीछे किन लोगों की भूमिका है.
हिंदू महासभा के लोग क्या बोले?
महासभा के पदाधिकारियों का कहना है कि भारत के सर्वोच्च स्मारक पर राष्ट्रीय पर्व के दिन तिरंगा फहराना हर नागरिक का अधिकार है. उन्होंने इसे ताजमहल के इतिहास की एक नई शुरुआत बताया है.
गणतंत्र दिवस पर ताजमहल में फहराया तिरंगा, भारत माता के लगाए नारे… वीडियो वायरल होने पर शुरू हुई जांच
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










