UP News: कानपुर में ट्रिपल सुसाइड केस, मां ने 2 बेटियों को जहर दिया; फिर खुद भी दे दी जान… आखिर क्यों उठाया ये कदम? – INA

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने सामने आया है. घटना कानपुर के महाराजपुर थाना कमिश्नरेट के एक गांव में हुई है, जहां एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली है. लेकिन अभी इस रहस्य का खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिरकार ममता का आंचल उढ़ाने वाली एक मां ने इतना कठोर कदम क्यों उठाया?

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के नजफगढ़ गांव में रहने वाली चांदनी की शादी आज से बारह साल पहले मैनपुरी निवासी राकेश से हुई थी. लेकिन तीन वर्ष पूर्व तलाक हो गया था, जिसके बाद चांदनी अपनी सात वर्षीय बेटी पायल और पांच साल की बेटी ब्यूटी के साथ नजफगढ़ मायके में रह रही थी. आज दोपहर चांदनी के चीखने चिल्लाने की आवाज मायके वालों ने सुनी तो घर के कमरे में जाकर देखा तो मां और बेटियां तड़प रही थीं. तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के भेजकर आगे की कानूनी प्रक्रिया को जारी रखा है.

मुंह से निकल रहा था झाग

घटना में मृतका चांदनी के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि बहन ने जहर खा लिया था, जब देखा गया तो बहन के मुंह से झाग निकल रहा था और दोनों बेटियां मरी हुई पड़ी थी. ऐसा लगता है कि उनको भी जहर दिया गया है. फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने तीनों के शव को भेजा है. भाई ने बताया कि 3 साल पहले बहन का उसके पति से पंचायत के माध्यम से अलगाव हो चुका है.

परिजनों ने नहीं दी तहरीर

मौके पर पहुंचे डीसीपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मृतक महिला नजफगढ़ की रहने वाली है. निकट परिजन उनके भाई, उनकी माता ने आत्महत्या के पीछे के कारण बता पाने में असमर्थता जताई है. तीनों की मौत हो चुकी है, उनके परिजन बॉडी अभी गांव ले गए हैं. उनसे हमारी बात हो रही है, क्योंकि घटना में मृतक भी दोनों बच्चों की बॉडी का भी पोस्टमार्टम अनिवार्य है. उनके परिवारजन भी हमारे साथ में है, अभी कोई किसी प्रकार की तहरीर परिजनों द्वारा नहीं दी गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने के बाद, परिजन कोई तहरीर देते हैं तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभाकर श्रीवास्तव
प्रभाकर श्रीवास्तव

google button

कानपुर में ट्रिपल सुसाइड केस, मां ने 2 बेटियों को जहर दिया; फिर खुद भी दे दी जान… आखिर क्यों उठाया ये कदम?


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News