UP News: लखनऊ में ट्यूशन टीचर ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म… प्रेग्नेंट होने पर खिलाई गर्भपात की दवा; कैसे पकड़ा गया आरोपी? – INA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से टीचर की गरिमा को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है. सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में ट्यूशन टीचर ने एक दलित नाबालिग छात्रा के साथ एक दो नहीं, बल्कि कई बार रेप की घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने SC/ST एक्ट और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र का है. 13 साल की नाबालिग छात्रा टीचर वीर सिंह यादव उर्फ विराज (28) के यहां ट्यूशन पढ़ने जाती थी. 20 दिन में आरोपी टीचर ने उसके साथ कई बार जबरन दुष्कर्म किया. जब नाबालिग छात्रा प्रेगनेंट हो गई, तो आरोपी ने गर्भपात करने के लिए दवा खिला दी. इतना ही नहीं, किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया.
ऐसा हुआ बच्ची के साथ रेप का खुलासा
गर्भपात की दवा खाने से उसे असहनीय दर्द हुआ, जिसके बाद पीड़िता ने मां को आपबीती के बारे में बताया. बेटी के साथ हुई हैवानियत की जानकारी होते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई. नाबालिग के पिता ने तुरंत गोल्फ सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए SC/ST एक्ट और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. बाद में डीसीपी के निर्देश पर आरोपी वीर सिंह यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.
आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उठी रही मांग
पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है. घटना के बाद से ही बच्ची के परिजन काफी परेशान है. उन्होंने आरोपी टीचर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य किसी और की बेटी के साथ इस तरह की जघन्य न सामने आए. बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी गुस्सा है. वह भी आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
लखनऊ में ट्यूशन टीचर ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म… प्रेग्नेंट होने पर खिलाई गर्भपात की दवा; कैसे पकड़ा गया आरोपी?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


