UP News: UP में वीडियो बना रही श्रद्धा दुबे, पुलिस नेपाल में पीट रही लकीर; कभी भी कर सकती है सरेंडर – INA

शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही श्रद्धा दुबे की नई लोकेशन ट्रेस हुई है. एक तरफ लखनऊ पुलिस की तीन टीमें उसका पीछा करते हुए नेपाल की गलियों में खाक छान रही हैं, वहीं श्रद्धा नेपाल से सटे यूपी के एक शहर में बैठकर वीडियो पर वीडियो बना रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये सभी वीडियो एक ही होटल के रूम में बनाए गए हैं, जिसमें श्रद्धा ने मामले को सुसाइड बताने और खुद को बेकसूर करार देने की कोशिश की है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा की नई लोकेशन ट्रेस होने के बाद लखनऊ पुलिस की एक टीम उस शहर के लिए रवाना कर दी गई हैं. इसी बीच सामने आए एक नए इनपुट ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं. यह इनपुट श्रद्धा के सरेंडर करने का है. इनपुट मिला था कि श्रद्धा दोपहर 12 बजे तक कोर्ट पहुंच सकती है. इस इनपुट के बाद लखनऊ पुलिस ने कोर्ट के बाहर घेराबंदी बढ़ा दी. हालांकि, एक बजे तक उसकी ओर से कोर्ट में सरेंडर पेपर दाखिल नहीं हो सका.
बहराईच में मिला था पहला लोकेशन
लखनऊ पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, 9 अक्टूबर को शिवा शर्मा की मौत के बाद श्रद्धा दुबे अपनी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश के साथ सचिवालय का एंट्री पास लगी ऑडी कार में सवार होकर भागी थी. इसके बाद इस ऑडी कार का कोई सुराग तो नहीं मिला, लेकिन श्रद्धा की स्कार्पियो बहराइच में लावारिस हाल में मिली थी. यहीं पर उसकी पहली लोकेशन मिली थी. इसके बाद श्रद्धा की अगली लोकेशन 10 अक्टूबर को नेपाल के पोखरा में मिली थी. उसके बाद से श्रद्धा की न तो कोई फुटेज आई और ना ही जीपीएस लोकेशन मिली है.
गोरखपुर में छिपे होने की आशंका
सूत्रों के मुताबिक, नेपाल से तीनों का दुबई भागने का प्लान था, लेकिन ऐन वक्त पर प्लान कैंसिल हो गया. इसके बाद श्रद्धा, रश्मि और दानिश नेपाल से भारत लौट आए. इसके बाद से ही तीनों नेपाल से सटे यूपी के एक बड़े शहर के होटल में ठहरे हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये शहर गोरखपुर हो सकता है. इसी होटल से उसने एक के बाद एक, तीन वीडियो बनाकर बनाकर सोशल मीडिया पर डाल चुकी है. इसके अलावा उसने इसी होटल में बैठे-बैठे कुछ सबूत भी पुलिस को मुहैया कराए हैं.
जेल जाने को तैयार है श्रद्धा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को जारी गैर जमानती वारंट जारी करने के बाद इतना तो तय है कि श्रद्धा अरेस्ट हो या सरेंडर करे, उसे जेल जाना ही होगा. ऐसे में श्रद्धा और उससे जुड़े लोगों ने सुरक्षित सरेंडर की पटकथा लिख डाली है. बताया जा रहा है कि श्रद्धा के सरेंडर के बाद मामले को सुसाइड करार देने और मामले में श्रद्धा को सरकारी गवाह बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी. हालांकि पुलिस अभी इस मामले में आधिकारिक तौर पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रही.
8 टीमें कर रहीं तलाश
श्रद्धा की तलाश में उत्तर प्रदेश की 9 टीमें लगाई गईं हैं. इनमें छह टीमें हजरतगंज थाने और एसओजी की बनाई गई हैं. इसके अलावा एक टीम सर्विलांस और एक टीम एसटीएफ की है. सर्विलांस की टीम भी दो हिस्सों में काम कर ही है. इसमें एक टीम सीसीटीवी कैमरे तो दूसरी टीम उसकी जीपीएस लोकेशन ट्रैस करने में जुटी है. इन सभी टीमों की मॉनिटरिंग डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर कर रहे हैं.
UP में वीडियो बना रही श्रद्धा दुबे, पुलिस नेपाल में पीट रही लकीर; कभी भी कर सकती है सरेंडर
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,