UP News: UP Electricity prices Increase: दिसंबर में बिजली का बिल देख छूटेगा पसीना, यूपी में इतने प्रतिशत तक बढ़ी कीमतें – INA


ठंड शुरू होते ही यूपी वालों की जेब पर एक और जोरदार झटका लगने वाला है. दिसंबर महीने में आने वाला बिजली बिल देखकर आप भी अपना दिल थाम लेंगे. क्योंकि इस बार आपको 5.56% अतिरिक्त ईंधन एवं पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट सरचार्ज (FPPCA) चुकाना पड़ेगा. मतलब साफ है. आपका बिजली बिल सीधे 5.56% तक महंगा हो जाएगा.
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने सितंबर 2025 की बढ़ी हुई ईंधन लागत को समायोजित करने के लिए यह सरचार्ज लगा दिया है. अनुमान है कि इस एक महीने में उपभोक्ताओं से करीब 264 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वसूली की जाएगी. राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने इसे सरासर उपभोक्ता विरोधी कदम बताया है.
उन्होंने कहा- जब डिमांड बेस्ड टैरिफ लागू किया गया था, तब दावा किया गया था कि इससे उपभोक्ताओं को फायदा होगा. लेकिन हकीकत इसके ठीक उलट है. आज बिजली कंपनियों के पास उपभोक्ताओं का ही करीब 51,000 करोड़ रुपये का सरप्लस पड़ा है. फिर भी बार-बार ईंधन सरचार्ज लगाकर जनता की जेब काटी जा रही है.
‘सरचार्ज गैर-कानूनी और अन्यायपूर्ण’
परिषद का साफ कहना है कि नियमानुसार ईंधन सरचार्ज तभी लगाया जा सकता है जब बिजली कंपनियों को वाकई अतिरिक्त खर्च उठाना पड़े. मौजूदा हालात में यह सरचार्ज पूरी तरह गैर-कानूनी और अन्यायपूर्ण है.
उपभोक्ता परिषद ने चेतावनी दी
यह कोई पहली बार नहीं है. यूपी में हर तिमाही FPPCA के नाम पर सरचार्ज लगता रहा है. पिछले एक साल में उपभोक्ताओं से हजारों करोड़ रुपये अतिरिक्त वसूल लिए गए, जबकि बिजली दरों में कोई कटौती नहीं हुई. उपभोक्ता परिषद ने चेतावनी दी है कि अगर यह सरचार्ज वापस नहीं लिया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे.
UP Electricity prices Increase: दिसंबर में बिजली का बिल देख छूटेगा पसीना, यूपी में इतने प्रतिशत तक बढ़ी कीमतें
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










