UP News: UP के इन गांवों की बल्ले-बल्ले! बगल से गुजरा एक्सप्रेस-वे, अचानक बढ़ गए जमीनों के दाम – INA


उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधीन एक्सप्रेसवे के किनारे कई गांवों की जमीन पर विकास प्रोजेक्ट प्रस्तावित किए जा रहे हैं. विकास प्रोजेक्ट की खबर सामने आने के बाद अब एक्सप्रेसवे के किनारे की जमीन की कीमतें तेजी से बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.
दरअसल, राज्य सरकार कई जिलों को एक्सप्रेसवे से जोड़ रही है. इसके साथ ही इन सड़कों के किनारे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का भी निर्माण किया जा रहा है. इसी क्रम में प्रदेश सरकार गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ लगभग 1000 एकड़ से अधिक क्षेत्र में औद्योगिक गलियारा विकसित करने की तैयारी में है.
आसान होगी कनेक्टिविटी
इस कॉरिडोर के निर्माण के लिए गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण को जिम्मेदारी दी गई है. लिंक एक्सप्रेसवे के आसपास की जमीन आसानी से उपलब्ध है और यहां की कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है, जो इसे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के लिए एक अच्छा स्थान बनाती है. गोरखपुर शहर से भी यहां तक पहुंचना आसान है, इसलिए यहां बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है.
लोगों के लिए अवसर
बेहतर कनेक्टिविटी मिलने से लिंक एक्सप्रेसवे का किनारा निवेशकों को आकर्षित कर रहा है. इस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित होने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. इससे रियल एस्टेट सेक्टर को भी नई गति मिलने की उम्मीद है, क्योंकि यहां आवासीय इलाकों की भी जरूरत है.
विकसित होगा रेजिडेंशियल हब
इसी को ध्यान में रखते हुए विकास प्राधिकरण की योजना है कि इस क्षेत्र को स्मार्ट औद्योगिक तथा रेजिडेंशियल हब के रूप में विकसित किया जाए. गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने लिंक एक्सप्रेसवे के पास सहजूपार, चकभोप, सियर, बरउर गांव को औद्योगिक क्षेत्र में शामिल करते हुए नया मास्टर प्लान तैयार करवाया जा रहा है. इस कॉरिडर में जिसमें करीब 35 एकड़ क्षेत्र आवासीय तथा 100 एकड़ जमीन इंडस्ट्रियल यूनिट्स के लिए अधिग्रहित है.
UP के इन गांवों की बल्ले-बल्ले! बगल से गुजरा एक्सप्रेस-वे, अचानक बढ़ गए जमीनों के दाम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








