UP News: UP में एक्सप्रेस-वे पर खुलेगी फायर चौकी, हर 100KM पर तैनात होगी एक टीम; गाड़ियों में झटपट बुझेगी आग! – INA

UP News: UP में एक्सप्रेस-वे पर खुलेगी फायर चौकी, हर 100KM पर तैनात होगी एक टीम; गाड़ियों में झटपट बुझेगी आग! – INA

उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वालों को एक और सुविधा मिलेगी. ये सुविधा फायर सर्विस की होगी, जो किसी भी मुसीबत में आपके लिए हरदम तैयार रहेगी. अक्सर देखा जाता है कि एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाली बसों व अन्य गाड़ियों में अक्सर आग लग जाती है, जिससे बड़ी जनहानि होती है. जिले में मौजूद फायर टीम को पहुंचने में काफी वक्त लगता है. अब जब एक्सप्रेस-वे पर हर 100 किलोमीटर पर फायर चौकी रहेगी तो इन आगजनी की घटनाओं को रोका भी जा सकेगा.

अत्याधुनिक उपकरणों लैस होगी टीम

दरअसस, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अग्निशमन विभाग की समीक्षा कर रहे थे. उन्होंने विभागीय कैडर रिव्यू की आवश्यकता जताते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक रीजन में स्पेशलाइज्ड यूनिट गठित की जाए, जो केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल दुर्घटनाओं और सुपर हाईराइज बिल्डिंग जैसी परिस्थितियों से निपटने में सक्षम हों. सीएम योगी ने फायर सर्विस को अत्याधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षित जनशक्ति से सुसज्जित करने के निर्देश भी दिए.

बैठक में विभाग में नए पदों के सृजन पर भी चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग की प्रशासनिक क्षमता और वित्तीय पारदर्शिता बढ़ाने के लिए प्रत्येक जनपद में अकाउंट कैडर स्थापित किया जाए. साथ ही, राज्य अग्निशमन प्रशिक्षण महाविद्यालय में अतिरिक्त पद सृजित कर प्रशिक्षण एवं अनुसंधान की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जाए.

फायर ब्रिगेड में होगी भर्ती

सीएम योगी के निर्देशों के बाद विभाग में राजपत्रित संवर्ग के 98 और अराजपत्रित संवर्ग के लगभग 922 नए पद सृजित होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है. इससे जनपद, रीजनल और मुख्यालय स्तर पर फायर सर्विस की कार्यक्षमता और जनसेवा क्षमता को नई मजबूती मिलेगी.

एक्सप्रेस-वे पर फायर चौकी बनेगी

सीएम योगी ने कहा कि प्रत्येक जिले में फायर एवं आपात सेवाओं की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. एक्सप्रेस-वे पर बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक 100 किलोमीटर की दूरी पर फायर टेंडर सहित एक छोटी फायर चौकी स्थापित की जाए, ताकि दुर्घटना की स्थिति में गोल्डन ऑवर के भीतर राहत व बचाव कार्य प्रारंभ किया जा सके.

इन एयरपोर्ट पर फायर टीम की तैनाती

बैठक में बताया गया कि नई ऑपरेशनल इकाइयों के रूप में कुशीनगर, आजमगढ़, श्रावस्ती, कानपुर नगर, अयोध्या, अलीगढ़, मुरादाबाद, चित्रकूट और सोनभद्र एयरपोर्ट पर अग्निशमन सेवाओं की समुचित जनशक्ति पहले ही तैनात की जा चुकी है.

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फायर सर्विस जनता के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा से सीधे जुड़ा हुआ विभाग है. इसकी संरचना ऐसी होनी चाहिए, जो हर परिस्थिति में त्वरित, कुशल और उत्तरदायी प्रतिक्रिया देने में सक्षम हो. उन्होंने कहा कि विभाग के पुनर्गठन की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूरी की जाए, ताकि इसका लाभ शीघ्र जनता तक पहुंच सके.

UP में एक्सप्रेस-वे पर खुलेगी फायर चौकी, हर 100KM पर तैनात होगी एक टीम; गाड़ियों में झटपट बुझेगी आग!




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button