UP News: UP: बेटे-बहू को मारी गोली, नशे में बना हैवान; दिल दहला देगी नशेड़ी बाप की कहानी – INA

UP News: UP: बेटे-बहू को मारी गोली, नशे में बना हैवान; दिल दहला देगी नशेड़ी बाप की कहानी – INA

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है. यहां एक रिटायर्ड होमगार्ड ने शराब के नशे में अपने ही बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस वारदात में आरोपी की बहू को भी गोली लगी है. उसे फिलहाल बीआरडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. इस संबंध में आरोपी की पत्नी ने ही पुलिस में तहरीर दी है. घटना बड़हलगंज थाना क्षेत्र के चौतीसा गांव में शनिवार देर शाम की है.

पुलिस के मुताबिक चौतीसा गांव में रहने वाला आरोपी हरि नारायण यादव होमगार्ड की नौकरी से रिटायर है और वह शराब पीने का आदी है. शनिवार की देर शाम वह नशे के नशे में धुत होकर घर पहुंचा. इस दौरान घरेलू विवाद में उसकी बड़े बेटे अनूप (38) के साथ बहस हो गई. इसी बात पर आरोपी दौड़कर घर में गया और अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर बाहर लौटा. जब तक वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, आरोपी ने अनूप को गोली मार दी.

मौके पर हुई बेटे की मौत

इस घटना में अनूप की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बीच बचाव करने आई अनूप की पत्नी भी छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई. आनन फानन में उसे बीआरडी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. आरोपी की पत्नी विमला देवी ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि उसका पति शराब के नशे में अक्सर हंगामा करता था. बड़हलगंज थाना प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह के मुताबिक सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया है.

आरोपी अरेस्ट

पुलिस ने शव का पंचनामा कराया और आरोपी को अरेस्ट करते हुए उसके पास से वारदात में इस्तेमाल बंदूक और दो कारतूस जब्त किए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि आरोपी हरि नारायण के खिलाफ पहले भी धमकी देने, मारपीट करने संबंधी मुकदमे दर्ज हैं. अब उसके खिलाफ अपने ही बेटे की हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

UP: बेटे-बहू को मारी गोली, नशे में बना हैवान; दिल दहला देगी नशेड़ी बाप की कहानी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button