UP News: UP: घरेलू विवाद तो नहीं…. पुलिस कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या – INA

सहारनपुर में एक पुलिस कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और फील्ड यूनिट मौके पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है. घटना जिले के थाना बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र की है.
थाना बिहारीगढ़ परिसर में बने सरकारी आवास में तैनात आरक्षी काशीराम यादव के आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.पुलिस के अनुसार मृतक आरक्षी 2020 बैच का था. वह कासगंज जिले के रहने वाले थे. बुधवार सुबह उनकी ड्यूटी थी, लेकिन जब थाने के स्टाफ ने उनसे संपर्क किया तो उनका फोन नहीं उठा.
इसके बाद तलाश शुरू की गई. दोपहर करीब दो बजे साथी कर्मचारी उनके आवास पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला, तो दरवाजा तोड़ दिया गया. कमरे में कांस्टेबल काशीराम फांसी के फंदे पर लटके मिले. आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
क्या घरेलू विवाद में सिपाही ने की आत्महत्या?
पुलिस ने काशीराम के आवास को सील कर दिया है और जांच कर रही है. आत्महत्या से पहले उन्होंने किससे आखिरी बार बात की थी. इसके अलावा किसी घरेलू विवाद या किसी अन्य वजह से उन्होंने ये कदम तो नहीं उठाया पुलिस इसकी भी जांच कर रही है. पुलिस ने मृतक कांस्टेबल काशीराम यादव के परिजनों को सूचना दे दी है. उनके सहारनपुर पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया है.
वहीं सुसाइड की खबर सुनते ही मृतक के परिवार में कोहराम मचा है. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृृतक के काॅल रिकाॅर्ड से आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी.
UP: घरेलू विवाद तो नहीं…. पुलिस कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



