UP News: UP में इकाना जैसा होगा एक और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, जानें कैसा होगा ‘ग्रेटर आगरा’ – INA


ताजमहल की वजह से दुनिया के नक्शे पर अपनी अलग पहचान रखने वाला आगरा अब एक नए दौर में प्रवेश करने जा रहा है. वर्षों से बढ़ती आबादी और ट्रैफिक दबाव ने शहर के मूल ढांचे पर असर डाला है. तंग सड़कों, पुरानी बस्तियों और बाजारों की भीड़ के कारण शहर को नए विस्तार की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी. अब इसी दिशा में आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) ने एक बड़ी पहल की है. इनर रिंग रोड के किनारे रायपुर और रहनकलां क्षेत्र में ग्रेटर आगरा नाम की विशाल आवासीय और शहरी विकास योजना आकार ले रही है. यह अब तक की ADA की सबसे बड़ी परियोजना मानी जा रही है.
योजना के मास्टर प्लान के अनुसार, इस क्षेत्र में 449 हेक्टेयर ज़मीन पर आधुनिक टाउनशिप विकसित की जाएंगी. इन टाउनशिप की संख्या 10 होगी और इनका नाम देश की प्रमुख नदियों के नाम पर रखने की तैयारी है. इससे हर टाउनशिप को एक अलग पहचान मिलेगी, साथ ही सांस्कृतिक प्रतीक और प्राकृतिक छवि को भी बढ़ावा मिलेगा.
टाउनशिप में 4353 आवासीय भूखंड शामिल होंगे
इन टाउनशिप में 4353 आवासीय भूखंड शामिल होंगे. इसके साथ ही ग्रुप हाउसिंग अपार्टमेंट भी बनाए जाएंगे, ताकि विभिन्न आर्थिक वर्गों के लोग यहां घर खरीद सकें. यह योजना सिर्फ घरों तक सीमित नहीं होगी, बल्कि इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और मनोरंजन जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं भी शामिल होंगी. ADA की 150वीं बैठक में इस परियोजना की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) को मंजूरी मिल चुकी है, जिससे योजना के क्रियान्वयन का रास्ता काफी हद तक साफ हो गया है.
आगरा को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम
ग्रेटर आगरा योजना का सबसे बड़ा आकर्षण है, इकाना स्टेडियम की तर्ज पर बनने वाला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम. यह स्टेडियम करीब 50 एकड़ भूमि में विकसित किया जाएगा. स्टेडियम के लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है. स्टेडियम के निर्माण से आगरा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों का केंद्र बनाया जा सकेगा. इससे शहर में खेल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं में खेल के अवसर भी बढ़ेंगे. अब तक आगरा में बड़े खेल आयोजन सीमित रहे हैं, लेकिन इस स्टेडियम के बनने के बाद शहर में आईपीएल, अंतरराष्ट्रीय मैच या राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की भी संभावना होगी.
ग्रीन कॉरिडोर और आधुनिक शहरी ढांचा
ग्रेटर आगरा को सिर्फ एक आवासीय विस्तार नहीं दिया जाएगा. इसे एक योजनाबद्ध, हरित और स्मार्ट शहरी क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा. यहां ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिसमें लंबा साइकिल ट्रैक, पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित फुटपाथ, ओपन ग्रीन स्पेस, बच्चों और बुजुर्गों के लिए पार्क और मनोरंजन केंद्रों की सुविधाएं शामिल होंगी. यह व्यवस्था न सिर्फ पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा देगी, बल्कि शहरवासियों की जीवनशैली भी बेहतर करेगी.
कंसल्टेंट द्वारा किए गए डेटा कलेक्शन, सर्वे और फिज़िबिलिटी अध्ययन के आधार पर यहां का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है, ताकि भविष्य में आबादी बढ़ने पर भी शहर का ढांचा संतुलित बना रहे.
व्यावसायिक विकास के लिए भी अवसर
ग्रेटर आगरा सिर्फ आवासीय नहीं, बल्कि व्यावसायिक गतिविधियों का भी नया केंद्र बनेगा. योजना में छोटे-बड़े कॉमर्शियल प्लॉट और मार्केट कॉम्प्लेक्स भी शामिल किए जा रहे हैं. इस तरह, यहां रहने वाले लोगों को रोजगार, व्यापार और खरीद-बिक्री की सुविधाएं उसी क्षेत्र में मिल सकेंगी. ADA पहले ही ग्वालियर हाईवे पर अटल पुरम टाउनशिप शुरू कर चुका है, जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 5 अगस्त को किया गया था. ग्रेटर आगरा उससे भी कहीं बड़े पैमाने की परियोजना है और इसका प्रभाव पूरे शहर के विकास पर पड़ेगा.
UP में इकाना जैसा होगा एक और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, जानें कैसा होगा ‘ग्रेटर आगरा’
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











