UP News: UP: नोएडा आंदोलन को लेकर एक्टिव योगी सरकार, गठित की हाई लेवल कमेटी; मजदूरों से बात कर निकालेगी समाधान – INA

Noida News: शासन की तरफ से गठित इस हाई लेवल कमेटी की कमान औद्योगिक विकास आयुक्त को सौंपी गई है, जो इसके अध्यक्ष होंगे. समिति में अपर मुख्य सचिव सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग और प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन विभाग को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. इसके साथ ही समिति को और प्रभावी बनाने के लिए इसमें श्रमिक संगठनों के पांच प्रतिनिधियों और उद्यमी संघों के तीन प्रतिनिधियों को भी सदस्य बनाया गया है. इससे यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी पक्षों की बात सुनी जाए और संतुलित समाधान निकाला जा सके.
फिलहाल गठित की गई ये उच्च स्तरीय समिति गौतम बुद्ध नगर पहुंच चुकी है. प्राथमिकता के आधार पर हालात का जायजा ले रही है. समिति औद्योगिक क्षेत्र में जाकर श्रमिकों, उद्योगपति और प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर रही है, ताकि जमीनी हकीकत को समझा जा सके. समिति का फोकस इस बात पर है कि विवाद की असली वजह क्या है और किन उपायों से स्थिति को जल्दी सामान्य किया जा सकता है?
ये भी पढ़ें- Noida Workers Protest: 7 कंपनी PAC-RAF तैनात, 50 से ज्यादा हिरासत में, तोड़फोड़-आगजनी फेस-2 से भड़का आंदोलन सेक्टर-63 तक पहुंचा
गौतम बुद्ध नगर पुलिस-प्रशासन अलर्ट
हालात को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और DM मेधा रूपम ने खुद ग्राउंड पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. उनके साथ भारी पुलिस बल रहा. संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी रखी जा रही है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा.
संवाद के जरिए समाधान की कोशिश
समिति का मुख्य उद्देश्य टकराव को खत्म कर संवाद के जरिए समाधान निकालना है. श्रमिकों की मांगों और उद्योगपतियों की चिताओं को एक साथ समझकर ऐसा रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही है, जिससे दोनों पक्षों को राहत मिल सके. प्रशासन का मानना है कि अगर समय रहते बातचीत से समाधान निकाल लिया गया तो स्थिति को और बिगड़ने से रोका जा सकता है.
ये भी पढ़ें- Noida Protest: पहले से था हिंसा का अंदेशा, फिर क्यों चूक गया नोएडा प्रशासन? DM की अपील तक रही बेअसर
उच्च स्तरीय समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वह पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जल्द से जल्द शासन को सौंपे. इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति और निर्णय किए जाएंगे. उम्मीद की जा रही है कि समिति की रिपोर्ट आने के बाद श्रमिकों के आंदोलन और औद्योगिक तनाव को लेकर ठोस समाधान सामने आएगा.
औद्योगिक शांति बहाली पर टिकी सबकी नजर
फिलहाल नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित संवेदनशील बनी हुई है, लेकिन प्रशासन और शासन दोनों स्तर पर तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं. यह हाई लेवल कमेटी अब इस पूरे मामले की सबसे अहम कड़ी बन गई है. जिस पर न सिर्फ प्रशासन बल्कि श्रमिकों और उद्योगपतियों की भी नजर टिकी हुई है. अगर यह पहल सफल होती है तो आने वाले समय में नोएडा में औद्योगिक शांति बहाल करने में यह एक बड़ा कदम साबित हो सकता है.
UP: नोएडा आंदोलन को लेकर एक्टिव योगी सरकार, गठित की हाई लेवल कमेटी; मजदूरों से बात कर निकालेगी समाधान
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


