UP News: वाराणसी: दो बच्चों को गंगा में फेंकने वाले दुर्गा सोनकर ने कबूला जुर्म, पुलिस को बताई वजह, मासूमों की नदी में तलाश जारी – INA

UP News: वाराणसी: दो बच्चों को गंगा में फेंकने वाले दुर्गा सोनकर ने कबूला जुर्म, पुलिस को बताई वजह, मासूमों की नदी में तलाश जारी – INA

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पिता ने अपने दो नाबालिक बच्चो को गंगा में फेककर खुद भी गंगा में कूद गया. मामला चौबेपुर थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने बताया कि हत्या की नियत से ही दुर्गा दो दिन पहले अपने दोनों बच्चों के साथ रिंग रोड फेज़ 3 के गंगा पुल पर पहुंचा था.

पहले उसने छोटे बेटे आशीष जिसकी उम्र 5 साल थी और फिर बड़े बेटे संदीप जिसकी उम्र 7 साल थी को गंगा में फेककर खुद भी पुल से कूद गया. दुर्गा सोनकर को लोगों ने बचा लिया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया. तबियत ठीक होते ही वह जिला अस्पताल से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी पिता को गिलट बाज़ार में फिर से उसकी गिरफ्तार कर लिया है.

पिता ने की दो मासूमों बच्चों की हत्या

फिलहाल दोनों बच्चों के शवों की तालाश में एनडीआरएफ की टीम जुटी हुई है. कुछ ही क्षण में दोनों बेटे पानी के अंदर समा गए, लेकिन पिता तेज बहाव में मुस्तफाबाद की ओर निकल गया. चौबेपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्गा सोनकर जिसकी उम्र करीब तीस साल है वह सब्ज़ी बेचकर जीवन यापन करता है. उसकी पत्नी से अक्सर उसका झगड़ा हुआ करता था. सोमवार को भी पैसे को लेकर झगड़ा हुआ था. पूछताछ में कि पत्नी समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने बताया कि विवाद के बाद दुर्गा ने कहा था कि आज सारा किस्सा खत्म कर दूंगा.

आरोपी पिता गिरफ्तार

इस मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार को संदीप और आशीष पुल के बीचोबीच खड़े होकर गंगा की लहरों को देख रहे थे. अचानक दुर्गा ने पहले बेटे आशीष को गंगा में फेंका दिया. यह देखकर संदीप चिल्लाया, लेकिन तब तक दुर्गा ने उसे भी फेंक दिया. पुल से नीचे गिरते ही दोनों पापा-पापा चीख रहे थे. तब तक दुर्गा भी कूद गया. पिता और दोनों बेटे आसपास ही थे. लोगों ने पुलिस को बताया कि कुछ ही क्षण में दोनों बेटे पानी के अंदर समा गए. पिता किसी तरह बाहर आ गया. पुलिस ने आरोपी पिता को पकड़ लिया है और बच्चों के शव की तलाश की जा रही है.

वाराणसी: दो बच्चों को गंगा में फेंकने वाले दुर्गा सोनकर ने कबूला जुर्म, पुलिस को बताई वजह, मासूमों की नदी में तलाश जारी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button