UP News: मोबाइल में सुसाइड का वीडियो, शवों के पास 3 तमंचे… बलरामपुर में एक ही परिवार की 4 मौतों पर गहराया सस्पेंस – INA

Balrampur Crime News: बलरामपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित झौंहना गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेत में बने एक घर से पति, पत्नी और उनके दो मासूम बच्चों के शव बरामद किए गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) विकास कुमार और डीआईजी (DIG) देवीपाटन मंडल अमरेन्द्र प्रताप सिंह/अशोक शुक्ला सहित भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. मृतकों की पहचान बजरंगी, उसकी पत्नी कोमल, 3 वर्षीय बेटी श्रद्धा और 1 वर्षीय बेटे जयदीप के रूप में हुई है. खबर में नया अपडेट ये है कि पुलिस को मृतक के मोबाइल से एक वीडियो मिला है, जिसमें बजरंगी सुसाइड (आत्महत्या) करने की बात कह रहा है.

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि मृतक बजरंगी के भाई नानबच्चा ने दो मोबाइल फोन पुलिस के सुपुर्द किए हैं. इनमें से एक मोबाइल में बजरंगी का एक वीडियो मिला है, जिसमें वह सुसाइड करने की बात कह रहा है. सूत्रों के मुताबिक, मृतक बजरंगी ब्याज पर पैसे देने का काम करता था. अंदेशा जताया जा रहा है कि पैसों के लेनदेन और आर्थिक तंगी या विवाद के चलते ही इस भयानक कदम को उठाया गया या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है.

CCTV का रहस्य: घटना के वक्त ही क्यों बंद हुआ कैमरा?

घटनास्थल और CCTV की भूमिका ने पुलिस की जांच को और उलझा दिया है. बजरंगी ने अपना मकान खेत में बना रखा था, जिससे उसके घर के 100 मीटर के दायरे में किसी अन्य का घर नहीं है. घर में CCTV लगा था, लेकिन घटना वाले दिन दोपहर 3 बजे से लेकर वारदात होने (शाम 6-6:30 बजे) तक सीसीटीवी पूरी तरह बंद था. हैरानी की बात यह है कि जब घटना के बाद लोगों की भीड़ वहां जुटी, तो CCTV अचानक चालू पाया गया.

3 अवैध असलहे, खून से सनी कैंची और बगल के कमरे में खून के धब्बे

मौके से मिले साक्ष्य कई तरह की शंकाएं पैदा कर रहे हैं. मृतक के भाई नानबच्चा ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और शवों के पास पड़े 3 अवैध असलहे पुलिस को सौंपे. बजरंगी, उसकी पत्नी कोमल और 3 साल की बेटी श्रद्धा के शरीर पर गोली (गनशॉट) लगने के निशान हैं, जबकि 1 साल के बेटे जयदीप के शरीर पर चोट व घाव के निशान मिले हैं. जिस कमरे में शव मिले, उसके बगल वाले कमरे में रखे बक्से पर खून के धब्बे मिले हैं. साथ ही एक कैंची भी मिली है जिस पर खून लगा है.

ये भी पढ़ें: UP के बलरामपुर में एक घर में मिलीं 4 लाशें, सभी को लगी थी गोली; मृतकों में पति-पत्नी और 2 बच्चे

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, जांच में जुटी कई टीमें

बलरामपुर पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में तत्परता से जुटी है. पुलिस मोबाइल वीडियो की प्रामाणिकता और फोरेंसिक एंगल से जांच कर रही है. एसपी विकास कुमार का कहना है कि सभी चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण साफ हो पाएगा और जल्द ही पूरी घटना का अनावरण किया जाएगा.

(रिपोर्ट: सुशील मिश्रा)

मोबाइल में सुसाइड का वीडियो, शवों के पास 3 तमंचे… बलरामपुर में एक ही परिवार की 4 मौतों पर गहराया सस्पेंस


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button