UP News: बुलंदशहर में एक लाख का इनामी बदमाश विनोद गड़ेरिया ढेर, UP STF ने मार गिराया – INA


यूपी पुलिस को शुक्रवार शाम को एक बड़ी सफलता मिली है जिसमें एसटीएफ ने एक कुख्यात डकैत को एकाउंटर में मार गिराया है. पुलिस ने बताया है कि एसटीएफ की नोएडा यूनिट को ये सफलता मिली है. मुठभेड़ में हत्या, डकैती और अन्य आपराधिक मामलों में वांछित विनोद गड़ेरिया नाम के डकैत को ढेर किया गया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गड़ेरिया को पकड़ने के लिए घेराबंदी की थी जहां जवाबी फायरिंग में डकैत घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
यूपी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस ने इस कार्रवाई को बुलंदशहर में अंजाम दिया है. शुक्रवार शाम में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की नोएडा यूनिट ने शुक्रवार शाम को जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में डकैतों के एक गैंग के साथ हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी विनोद गड़ेरिया को मार गिराया है. मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से घायल विनोद को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
कुख्यात डकैत था विनोद गड़ेरिया
मृतक की पहचान विनोद गड़ेरिया पुत्र सीताराम निवासी इसोपुर खुरगान थाना कैराना, जनपद शामली के रूप में हुई है. विनोद 2024 से मुजफ्फरनगर में डकैती के छह से अधिक मामलों में वांछित था और उस पर मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा एक लाख रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस के अनुसार विनोद गड़ेरिया 2006 से अपराध की दुनिया में सक्रिय था और वह डकैती, हत्या, और लूट जैसे संगीन अपराधों के लिए कुख्यात था.
विनोद गड़ेरिया के खिलाफ मुजफ्फरनगर, शामली, और बागपत जिलों में 40 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे. इसके अतिरिक्त, मुजफ्फरनगर के 2012 के एक मामले में न्यायालय ने उसे सात साल की सजा भी सुनाई थी. एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ उस समय हुई जब नोएडा यूनिट की टीम को विनोद और उसके गैंग की गतिविधियों की सूचना मिली थी.
मुठभेड़ में विनोद को लगी गोली
गुप्त सूत्रों से मिली खबर के बाद एसटीएफ की टीम ने जहांगीराबाद क्षेत्र में घेराबंदी की. पुलिस ने जैसे ही दबिश दी उसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी. गोली चलने के बाद एसटीएफ ने जवाबी फायरिंग की. इस फायरिंग में विनोद गड़ेरिया को गोली लग गई. घायल होने की हालत में उसे पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचाया लेकिन हॉस्पिटल में गड़ेरिया की मौत हो गई. पुलिस ने घटनास्थल से हथियार बरामद किया है.
बुलंदशहर में एक लाख का इनामी बदमाश विनोद गड़ेरिया ढेर, UP STF ने मार गिराया
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











