UP News: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस करेगा यूपी के मौसम को डिस्टर्ब, अगले 7 दिनों में किन जिलों में होगी बारिश? – INA


उत्तर प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक मौसम सामान्य और शुष्क रहने वाला है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्का बदलाव 29 अक्टूबर से देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के ज्यादातर जिलों में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन 29 अक्टूबर को पूर्वी यूपी यानी पूर्वांचल के कुछ इलाकों में गर्जना के साथ हल्की बारिश के आसार बन सकते हैं.
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. दिन में धूप खिली रहेगी और रात में हल्की ठंड का अहसास बढ़ेगा. पिछले 24 घंटों में यूपी के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है. राज्य में सबसे ज्यादा तापमान 36°C कानपुर में दर्ज किया गया. वहीं, रात का सबसे न्यूनतम तापमान 17°C बुलंदशहर में रहा.
इस दौरान वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद और मेरठ जैसे इलाकों में रातें सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक गर्म रहीं. मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में रात का न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है. वहीं, दिन के तापमान में भी 3 से 4 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है.
सुबह दिख सकती है हल्की धुंध
उत्तर प्रदेस के कुछ जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकता है. खासकर तराई और पूर्वी यूपी के जिलों में. हालांकि विजिबिलिटी पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा.
27 अक्टूबर से दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विभाग ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) 27 अक्टूबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा. इसका हल्का असर उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में 29 अक्टूबर के आसपास दिख सकता है. इसकी वजह से कुछ जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं. वहीं, कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 23 से 28 अक्टूबर तक पश्चिमी और पूर्वी यूपी के सभी जिलों में धूप खिली रहेगी और बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि, 29 अक्टूबर को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है, जब पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटें पड़ने की संभावना है.
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस करेगा यूपी के मौसम को डिस्टर्ब, अगले 7 दिनों में किन जिलों में होगी बारिश?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











