UP NEWS – धरना स्थल पर पुलिस फोर्स ने की परेड तो किसानों ने दी यमुना में कूदने की चेतावनी… – INA News

2
एत्मादपुर/आगरा। इनर रिंग रोड पर पिछले 4 दिन से किसान लाठी डंडों से लैस होकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने एक लेन को पूरी तरह जाम कर रखा है। बुधवार सुबह किसानों ने मंच से ऐलान किया था कि बच्चों की पाठशाला धरना स्थल पर चलाई जाएगी इसके बाद आगरा विकास प्राधिकरण की सांकेतिक अर्थी टोल प्लाजा तक निकल जाएगी। इसके बाद दोपहर में करीब 11:00 बजे अचानक धरना स्थल पर फोर्स बढ़ने लगी। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ एक कंपनी पीएसी और कई ट्रक में भरकर रिज़र्व फोर्स मौके पर बुला ली गई। जिनमें ज्यादातर महिला पुलिसकर्मी शामिल थी। सभी पुलिसकर्मी और अधिकारी दंगा नियंत्रण प्रोटेक्टर से लैस थे। दोपहर में करीब 1:00 बजे एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा ने धरना स्थल के सामने पुलिस फोर्स को परेड करना शुरू कर दिया। जिस माहौल तनावपूर्ण बन गया। धरना स्थल पर बैठी महिला किसानों ने भी पुलिस फोर्स की तरफ लाठियां दिखाते हुए नारेबाजी करने लगीं। पुलिस को परेड करते देख किसान नेताओं ने मंच से अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने कोई भी कार्यवाही की तो किस पुल से ही यमुना में छलांग लगा देंगे। इसके बाद पुलिस फोर्स को पीछे हटना पड़ा और थोड़ी ही देर बाद अधिकतर पुलिस फोर्स धरना स्थल से वापस जाने लगा। गुरुवार सुबह तक प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा किसानों को मनाने का प्रयास किया गया लेकिन किसानों ने अधिकारियों की एक न सुनी। हालांकि एत्मादपुर विधायक डॉ धर्मपाल सिंह ने अपनी बात को दोहराया है उन्होंने कहा है कि किसानों की जमीन हर हाल में वापस होगी। मुख्यमंत्री से किसानों के छोटे प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात भी जल्द कराई जाएगी।
एडीए ने एत्मादपुर तहसील के मौजा रहन कलां और रायपुर के सैकड़ो किसानों की भूमिका जबरन 2009 में अधिग्रहण किया था। वर्ष 2014 में खतौनी से किसानों के नाम काट दिए गए। पिछले 5 दिन से कड़ाके की सर्दी में खुले आसमान के नीचे भूमि वापसी को लेकर किसान गुरुवार सुबह तक भी धरना स्थल पर धरना देते नजर आए। बुधवार सुबह 11:00 बजे एडीएम प्रशासन अजय कुमार सिंह , एसडीएम संगम लाल गुप्ता , तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह और एसीपी पीयूष कांत राय किसानों को धरना समाप्त करने के लिए 1 घंटे तक मनाते रहे। किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने अथवा खतौनी से नाम पुनः दर्ज करने की मांग रखी। किसान नेता प्रदीप शर्मा ने कहा कि उक्त प्रकरण में मुख्यमंत्री से मिलने का समय दिया जाए। वही सिस्टम सुधर संगठन के अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर, भारतीय किसान यूनियन भानू युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन समाधिया सहित तमाम किसान नेता उपस्थित रहे।
धरनारत किसानों को समर्थन देने पहुंचे किसान संगठन
इनर रिंग रोड पर धरना दे रहे किसानों को किसान संगठनों का साथ मिल रहा है। बुधवार को किसान संयुक्त मोर्चा नोएडा, जय जवान जय किसान , भारतीय किसान यूनियन किसान, कृषक शक्ति दल, भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत, किसान एकता संघ, ग्राम स्वराज संगठन ,राष्ट्रीय मानवाधिकार विकास परिषद, श्री राम सेवा सदन , भाकियू अराजनैतिक के प्रतिनिधि पहुंचे और धरनारत किसानों को समर्थन दिया। भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा पवन समाधिया ने बताया कि गुरुवार को किसान आंदोलन को उधार देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह पहुंचेंगे।
Like this:Like Loading…
यह पोस्ट सबसे पहले मून ब्रेकिं डॉट कॉम पर प्रकाशित हुआ ,हमने मून ब्रेकिं डॉट कॉम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है, साथ में मून ब्रेकिं डॉट कॉम का सोर्स लिंक दिया जा रहा है आप चाहें तो सोर्स लिंक से भी आर्टिकल पढ़ सकतें हैं
The post appeared first on मून ब्रेकिंग डॉट कॉमSource link