UP News: ऑफिस में पत्नी का विवाद, फिर पति की हत्या… रामपुर में वकील के मर्डर की Inside Story, बाबू ने सीने में 2 गोली मारी – INA

रामपुर में जिला पंचायत कार्यालय में हुई वकील फारुख अहमद खान की हत्या से अधिवक्ताओं में रोष है. वकीलों ने शुक्रवार से अनिश्चित हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है. साथ ही DM का घेराव करने और दिल्ली-लखनऊ हाईवे जाम करने का फैसला लिया है. बार एसोसिएशन के महासचिव मोहम्मद उस्मान ने कहा कि सभी अधिवक्ता बार भवन के सामने एकत्र होंगे. यहां से जुलूस की शक्ल में आंबेडकर पार्क के सामने हाईवे पर पहुंचेंगे और चक्का जाम करेंगे. उधर, अधिवक्ताओं के चक्का जाम को लेकर रामपुर पुलिस-प्रशासन भी सतर्क हो गया है. कानून एवं शांति व्यवस्था भंग न हो, इसके लिए कचहरी से लेकर हाईवे तक पुलिस बल तैनात किया गया है. आइए जानते हैं वकील हत्याकांड की पूरी कहानी…

दरअसल, नगर कोतवाली नालापार में रहने वाले वकील फारुख (45) की पत्नी गौसिया जिला पंचायत कार्यालय में क्लर्क हैं. यहीं पर थाना पटवई क्षेत्र के मिलक तहव्वर गांव का रहने वाला असगर अली भी क्लर्क है. 11 फरवरी की दोपहर करीब एक बजे गौसिया और असगर अली के बीच कुछ हॉट-टॉक हो गई थी. इस पर गौसिया ने अपने पति फारुख को फोन करके ऑफिस बुला लिया. गुस्से में फारुख सीधे असगर अली के पास उसके केबिन में पहुंचते हैं. उनके साथ एक और साथी वकील भी आता है. असगर अली अपनी कुर्सी पर बैठा रहता है. फारुख उससे अपनी पत्नी गौसिया को लेकर कुछ कहते हैं.

इसके बाद फारुख पहले बाबू असगर अली को एक-एक कर तीन थप्पड़ मारते हैं. फिर दोनों के बीच करीब पांच मिनट तक जोरदार बहस होती है. फिर फारुख जाने लगते हैं और बाबू को कुछ कह देते हैं. इस पर तैश में आकर बाबू असगर अली अपनी कमर से लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर फारुख को ललकारता है. फारुख वापस आकर असगर अली से भिड़ जाते हैं और दोनों में गुत्थमगुत्था होने लगती है. दोनों लड़ते हुए एक कुर्सी पर गिर जाते हैं.

फारुख के सीने में 2 गोलियां मारी

इस दौरान असगर अली अपने हाथ में रिवॉल्वर पकड़े रहता है. उसकी उंगली ट्रिगर पर होती है. वो ताबड़तोड़ दो गोलियां फारुख के सीने में दागता है. तीसरी गोली बाबू के ही पेट पर लग जाती है. इसके बाद वो अपने ऑफिस से बाहर आता है. इस दौरान फारुख के साथी को रिवॉल्वर दिखाकर धमकाता है. साथ ही फारुख की पत्नी को रिवॉल्वर की बट से मारते हुए भाग जाता है. वहीं, गोली लगने से घायल फारुख कुर्सी के सहारे बैठे-बैठे ही दम तोड़ देते हैं.

वहीं इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें फारुख और असगर अली के बीच बहस व हाथापाई होती दिख रही है. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने घायल असगर अली को हिरासत में लिया है. उसे भी एक गोली लगी थी. मुरादाबाद में उसका ऑपरेशन कराया गया है. जांच-पड़ताल करने पुलिस बीते गुरुवार शाम जिला पंचायत भवन पहुंची. बहस का कारण पता लगाने के लिए पुलिस फारुख की पत्नी का भी बयान भी लेगी.

15 साल से प्रैक्टिस कर रहे थे फारुख

वहीं इस घटना के बाद फारुख की पत्नी गौसिया का रो-रोकर बुरा हाल है. भतीजे कामरान खान ने बताया कि, “जिला पंचायत कार्यालय में चाची ने चाचा को बुलाया था. इसी दौरान बाबू असगर अली से उनकी नोकझोंक हो गई. असगर ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर चाचा की हत्या कर दी. बाद में खुद को फंसता देख अपने ऊपर भी फायरिंग कर ली. कामरान ने बताया कि चाचा फारुख जिला कचहरी में 15 साल से प्रैक्टिस कर रहे थे. परिवार में पांच भाई हैं. सभी कारोबारी हैं. फारुख और गौसिया के दो बच्चे हैं.

रामपुर के अधिवक्ताओं ने की ये मांग

वहीं इस हत्याकांड के विरोध में रामपुर के अधिवक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है. शुक्रवार को बार एसोसिएशन के नेतृत्व में सैकड़ों वकीलों ने अंबेडकर पार्क के निकट हाईवे जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया. आंदोलनकारी वकीलों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान कर दिया. अधिवक्ताओं की मांग है कि दोषी बाबू की संपत्ति पर तत्काल बुलडोजर कार्रवाई की जाए.

दिल्ली-रामपुर हाईवे पर जाम लगाया

पीड़ित परिवार को 5 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए. थाना सिविल लाइंस के एसओ को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया जाए. शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, धरना समाप्त नहीं होगा. फिलहाल, दिल्ली-लखनऊ हाईवे डायवर्ट किया गया है और पुलिस के आला अधिकारी वकीलों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं.

ऑफिस में पत्नी का विवाद, फिर पति की हत्या… रामपुर में वकील के मर्डर की Inside Story, बाबू ने सीने में 2 गोली मारी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News