UP News: दिल्ली में थम जाएगा बारिश का दौर, बढ़ेगी उमस… UP से बिहार तक 15 राज्यों में छाएंगे बादल, जानें पहाड़ों का क्या है हाल? – INA

UP News: दिल्ली में थम जाएगा बारिश का दौर, बढ़ेगी उमस… UP से बिहार तक 15 राज्यों में छाएंगे बादल, जानें पहाड़ों का क्या है हाल? – INA

दिल्ली में बारिश का दौर थम सा गया है. सोमवार को दिल्ली में पूरे दिन धूप खिली रही, जिससे लोगों को गर्मी का भी सामना करना पड़ा. अब मौसम विभाग की ओर से 9 सितंबर के लिए दिल्ली में बारिश के साथ आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि, इसके बाद अगले 5 दिन दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है. इस दौरान दिल्ली के तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी भी बढ़ती जा रही है. आने वाले दिनों में दिल्ली का तापमान और भी बढ़ सकता है. इससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा. पहाड़ी राज्यों पर बारिश का कहर जारी है. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड के जोशीमठ, चमोली, लैंसडाउन, मसूरी, देहरादून,नैनीताल, पिथौरागढ़, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी में अगले 3 दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट है. पंजाब बाढ़ से प्रभावित है. 2 हजार से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं और 4 लाख लोग बेघर हो गए हैं. अब आगे भी पंजाब के कपूरथला, चंडीगढ़, होशियारपुर समेत कई स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है.

वहीं 9 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 9 सितंबर को दक्षिण राजस्थान में कई स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. 12 और 13 सितंबर को उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. 9 से 13 सितंबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है.

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

14 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश होने की संभावना है. 10 और 11 सितंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है. 9 और 11-14 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

9 से 14 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है. 12 से 14 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश की संभावना है. 9 और 10 सितंबर क तमिलनाडु, केरल माहे, आंध्र प्रदेश और यनम, कर्नाटक, तेलंगाना में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है.

दिल्ली में थम जाएगा बारिश का दौर, बढ़ेगी उमस… UP से बिहार तक 15 राज्यों में छाएंगे बादल, जानें पहाड़ों का क्या है हाल?




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button