UP News: इंस्टा पर बनाई महिला की फर्जी ID, फिर भेजे अश्लील मैसेज, पति ने किया विरोध तो बोला- गोली मार दूंगा – INA

उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. एक महिला को फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने की कोशिश की गई. इतना ही नहीं, जब महिला के पति ने इसका विरोध किया तो उन्हें फोन पर गोली मारने की धमकी भी दी. इस मामले में महिला ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस अब जांच में जुटी गई है.

दरअसल, पटेल नगर की रहने वाली महिला का आरोप है कि उसने पहले झारखंड निवासी संजीत यादव के खिलाफ नोएडा में मुकदमा दर्ज कराया था. इसके अलावा एक मामला प्रेमनगर थाने में भी दर्ज कराया गया था. दोनों मामलों में पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और आरोपी संजीत यादव फिलहाल अग्रिम जमानत पर चल रहा है.

फर्जी आईडी बनाकर भेजे गए मैसेज

महिला का आरोप है कि मुकदमे वापस लेने का दबाव बनाने के लिए आरोपी और उसके साथियों ने यह साजिश रची थी. आरोपी के साथी राहुल सिंह राजपूत और अमरजीत गुप्ता ने महिला के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई. इसके जरिए महिला के रिश्तेदारों और जानने वालों को गलत और आपत्तिजनक मैसेज भेजे गए, ताकि उसकी छवि खराब की जा सके.

महिला का आरोप है कि इस हरकत से उसे मानसिक रूप से काफी परेशान किया गया. रिश्तेदारों के बीच उसकी इज्जत खराब करने की कोशिश की गई. जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे और ज्यादा बदनाम करने की धमकी दी.

जान से मारने की दी थी धमकी

महिला के आरोप है कि चार मार्च को आरोपी संजीत यादव ने उसके पति को फोन किया और सीधे तौर पर गोली मारने की धमकी दी. इससे परिवार में डर का माहौल बन गया. महिला का कहना है कि आरोपी लगातार दबाव बना रहे हैं कि वह मुकदमे वापस ले लें, नहीं तो उसे और उसके परिवार को मौत के घाट उतार देंगे.
इतना ही नहीं, पहले दर्ज कराए गए मुकदमों के गवाहों को भी धमकाया जा रहा है, ताकि वे कोर्ट में गवाही न दें.

पुलिस ने शुरू की जांच

महिला की शिकायत पर प्रेमनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और सभी आरोपों की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फर्जी इंस्टाग्राम आईडी किस तरह बनाई गई और उसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं. साथ ही, फोन कॉल और धमकी से जुड़े सबूत भी जुटाए जा रहे हैं.

इंस्टा पर बनाई महिला की फर्जी ID, फिर भेजे अश्लील मैसेज, पति ने किया विरोध तो बोला- गोली मार दूंगा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News