UP News: ‘तुम्हारे अधिकारी यहां हैं, तुम कहां गायब हो…’, गायब दिखे SDM तो भड़के कमिश्नर, लगाई फटकार – INA

UP News: ‘तुम्हारे अधिकारी यहां हैं, तुम कहां गायब हो…’, गायब दिखे SDM तो भड़के कमिश्नर, लगाई फटकार – INA

उत्तर प्रदेश के महोबा में आयोजित समाधान दिवस में चित्रकूट धाम मंडल बांदा के डिविजनल कमिश्नर अजीत कुमार सिंह भड़क गए. जानकारी देने के बाद जब डिविजनल कमिश्नर और डीआईजी राजेश एस समाधान दिवस में पहुंचे तो कई अधिकारी मौके से नदारद मिले, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और स्पष्ट निर्देश दिए कि एडीएम स्तर के अधिकारी अनिवार्य रूप से समाधान दिवस में मौजूद रहें, ताकि फरियादियों की समस्याओं का समय पर और प्रभावी समाधान हो सके.

दरअसल, चित्रकूट धाम बांदा के डिविजनल कमिश्नर आज समाधान दिवस के मौके पर महोबा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया में अच्छा काम करने वाले दो बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. डिविजनल कमिश्नर ने कहा कि मंडल में एसआईआर का काम संतोषजनक और तेज रफ्तार से चल रहा है. इसके बाद डिविजनल कमिश्नर और डीआईजी ने जैतपुर ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया और गौशालाओं में व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए.

सीएचसी जैतपुर का औचक निरीक्षण

इसके साथ ही उन्होंने सीएचसी जैतपुर का औचक निरीक्षण कर डॉक्टरों को बाहर की दवाइयां न लिखने और अस्पताल की सेवाओं को सुचारू रखने के निर्देश भी दिए. डिविजनल कमिश्नर अजीत कुमार सिंह और डीआईजी राजेश एस इन दिनों कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र सहित पूरे जिले के दौरे पर हैं, जहां वह अलग-अलग विभागों की कार्यप्रणाली और जन सुविधाओं की स्थिति का जायजा ले रहे हैं.

‘तुम कौन सा SIR कर रहे हो?’

डिविजनल कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील दिवस में संबंधित अधिकारी मौजूद रहे, ताकि समस्या का समय से निदान किया जा सके और उपस्थित न रहने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा. उन्होंने अनुपस्थित मिले अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के आदेश भी दिए. जब एसडीएम कमिश्नर के सामने पहुंचे और सफाई देने लगे, तो कमिश्नर ने उन्हें जमकर फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि यहां कमिश्नर, DIG आ गए हैं और तुम नदारद घूम रहे हो, लोग यहां खड़े हुए हैं. तुम कौन सा SIR कर रहे हो.?

(रिपोर्ट- विराग पचौरी)

‘तुम्हारे अधिकारी यहां हैं, तुम कहां गायब हो…’, गायब दिखे SDM तो भड़के कमिश्नर, लगाई फटकार




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button