यूपी – NMBA: ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ को मिला शाही चीफ मुफ़्ती का समर्थन, मुहिम को जन-आंदोलन बनाने की अपील – INA

शाही चीफ मुफ़्ती उत्तर प्रदेश, पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर व भारतीय समाज सेवक संगठन (बीएसएसएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना चौधरी इफराहीम हुसैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का खुलकर समर्थन करते हुए देशवासियों से इसे जन-आंदोलन बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान केवल सरकार का नहीं, बल्कि पूरे समाज का साझा दायित्व है।


मौलाना इफराहीम हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया नशा मुक्त भारत मिशन देश के युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

उन्होंने कहा कि इस्लाम हर प्रकार के नशे को हराम ठहराता है। पवित्र क़ुरआन और हदीस इंसान को उन सभी चीजों से दूर रहने की शिक्षा देते हैं, जो उसकी बुद्धि, स्वास्थ्य, चरित्र और समाज को नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए नशा मुक्ति केवल धार्मिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी भी है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button