यूपी – UP: जौहर यूनिवर्सिटी के रास्तों पर पुलिस- खुफिया एजेंसियों की निगरानी, नेताओं का आना-जाना जारी, हो रही चेकिंग – INA

सपा नेता आजम खां की रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी गेट पर छात्रों का आंदोलन भले ही स्थगित हो गया हो लेकिन पुलिस-प्रशासन अब भी सतर्क है। यूनिवर्सिटी जाने वाले मार्गों पर खुफिया एजेंसियों की निगरानी बनी हुई है। वहीं, राजनीतिक दलों के नेताओं और आजम खां समर्थकों का यूनिवर्सिटी में आना-जाना लगातार जारी है।




बुधवार को राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य और पीलीभीत की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कई नेता यूनिवर्सिटी पहुंचे और आजम खां की पत्नी एवं पूर्व सांसद डॉ. तजीन फात्मा से मुलाकात कर समर्थन जताया। जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश पर मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह के न्यायालय ने फिलहाल तीन अगस्त तक स्थगनादेश दे रखा है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button