यूपी – इश्क में रोड़ा: पंजाब से UP पहुंचीं 2 लड़कियां, प्रेमी के घर में एंट्री के बाद सहेली ने बुलाई पुलिस – INA

किशनपुर थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में रविवार दोपहर पंजाब की दो युवतियों एक युवक के घर पहुंच गईं। इसी बीच युवती, युवक (प्रेमी) के साथ रहने की बात कहने लगी। इस पर युवती की सहेली ने पुलिस को सूचना दे दी। पंजाब प्रांत की दो युवतियां रविवार दोपहर अचानक मड़ौली गांव निवासी एक युवक के घर पहुंच गईं। कुछ देर बाद दूसरी युवती ने पुलिस को बुला लिया।




पंजाब की युवती ने बताया कि उसकी सहेली कानपुर में पुलिस का पेपर होने की बात कहकर उसे यहां लेकर आई थी। यहां पहुंचने के बाद वह युवक के घर में रहने की जिद करने लगी। उसने सहेली से वापस चलने को कहा लेकिन वह तैयार नहीं हुई। इसके बाद वह घर से निकलकर पुलिस को सूचना देने पहुंच गई। पुलिस दोनों युवतियों को लेकर थाने चली गई।


Credit By Amar Ujala

Back to top button