यूपी – अपनों के सितम: दहेज के लिए पत्नी को घर से निकाला, दूसरी शादी भी की, नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज – INA

दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करने के मामले में पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की गई है। कस्बा कुलपहाड़ के टोरियापुरा निवासी मीरा ने महिला थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 30 अप्रैल 2021 को जनपद हमीरपुर के थाना मझगवां के जड़ाखर गांव निवासी सुनील कुमार के साथ हुई थी।


Table of Contents



मीरा ने बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति सुनील कुमार, ननद पार्वती, ननदोई प्रमोद, ससुर मइयादीन, सास कुंवर, जेठ अनिल, जेठानी पूजा, छोटी ननद देववती व चचिया ससुर हरनाथ ने उससे दहेज में दो लाख रुपये और एक बाइक की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। उसके पिता कैंसर के मरीज थे तो वह अपने मायके में रहकर पिता की देखरेख करने लगी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button