UP Train Accident: छत्तीसगढ़ के बाद अब यूपी के मिर्जापुर में ट्रेन हादसा, कालका मेल की चपेट में आए कई यात्री, 6 लोगों की मौत

Train Accident in UP: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बाद अब यूपी में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. दरअसल, बुधवार सुबह मिर्जापुर में एक ट्रेन की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ये यात्री बुधवार सुबह कालका मेल की चपेट में आकर हादसे का शिकार हो गए. इस हादसे पर सीएम योगी ने शोक जताया है. इसके साथ ही सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेज करने के निर्देश दिए हैं.

गलत दिशा में ट्रैक पार करते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, मिर्जापुर जिले के चुनार जंक्शन पर कुछ यात्री गोमो प्रयागराज एक्सप्रेस से उतरकर गलत दिशा में रेलवे ट्रैक को पार कर रहे थे. इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर कालका-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन गुजरी. इस दौरान ये यात्री ट्रेन की चपेट में आ गए. हादसा इतना हृदय विदारक था कि यात्रियों के शरीर के चिथड़े उड़ गए. जानकारी के मुताबिक, सभी यात्री कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान कर दक्षिणांचल लौट रहे थे, लेकिन घर पहुंचने से पहले हादसे का शिकार हो गए.

UP Train Accident: छत्तीसगढ़ के बाद अब यूपी के मिर्जापुर में ट्रेन हादसा, कालका मेल की चपेट में आए कई यात्री, 6 लोगों की मौत




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button