यूपी – यूपी: वाराणसी से दिल्ली जा रहे एयर इंडिया के विमान में बजा अलॉर्म, लखनऊ एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग – INA

वाराणसी से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX 1253) की बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।उड़ान के दौरान विमान के कार्गो कंपार्टमेंट में अचानक स्मोक इंडिकेशन (धुएं का अलार्म) बजने लगा।

 खतरे की चेतावनी मिलते ही पायलट ने तत्काल लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क साधा और सुबह करीब 8:52 बजे विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई।इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने संभाला मोर्चाविमान के लैंड होते ही एयरपोर्ट की इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम, अग्निशमन दल और तकनीकी विशेषज्ञ मौके पर पहुंच गए। 

विमान को तुरंत स्टैंड पर पार्क किया गया और सुबह लगभग 9:02 बजे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। विमान में कुल 155 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे।जांच में स्थिति पाई गई सामान्यइंजीनियरों और सुरक्षा टीमों द्वारा विमान का गहन निरीक्षण किया गया। शुरुआती जांच में विमान के भीतर धुआं या आग का कोई निशान नहीं मिला। 

अलार्म की वजह तकनीकी फॉल्स इंडिकेटर मानी जा रही है। जांच-पड़ताल और स्थिति पूरी तरह सामान्य पाए जाने के बाद विमान को . की यात्रा के लिए क्लीयरेंस देकर रवाना कर दिया गया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button