यूपी – UP: दांतों से काटा और शरीर पर नोचा, ग्रामीण न बचाते तो ले सकते थे किशोरी की जान; अलीगढ़ में बंधक बनाकर दरिंदगी – INA

अलीगढ़ के छर्रा कस्बे में शनिवार देर शाम बाजार में सब्जी लेने गई किशोरी (14) को दो युवकों ने रविवार दोपहर अगवा कर लिया और बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसे पेय पदार्थ में मिलाकर शराब भी पिलाई। विरोध करने पर उसके साथ हैवानियत की और उसके शरीर को नोचा और दांतों से काट डाला। 


पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अचेत हालत में मिली किशोरी को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किशन गोपाल और संजू निवासी गांव रुखाला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों अनुसूचित जाति के हैं और आपस में तहेरे व चचेरे भाई हैं। 

किशोरी दूसरे समुदाय की है। सीओ छर्रा अवनेश कुमार ने बताया कि घटना रविवार दोपहर दो बजे के बाद हुई। कस्बे के मजदूर परिवार के चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर की किशोरी घर से सब्जी लेने बाजार गई थी। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button