यूपी – UP: मुख्यमंत्री समारोह में विवाह के बाद मायके छोड़ गया पति, बोला- दोबारा बरात लाकर दहेज लेकर करूंगा शादी – INA

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पंजीकरण करवाकर युवती से विवाह किया। चार दिन बाद पति उसे मायके छोड़ गया और दोबारा बरात लाकर दहेज लेकर शादी करने का दबाव बनाया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।




सदर क्षेत्र के पंचमपुर्वा निवासी शीतला देवी ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि ठठिया के ग्राम मुचुआपुर उमरन निवासी देवेंद्र के साथ तय हुई थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से मुख्यमंत्री सामूहिक योजना में विवाह करने का दोनों पक्षों ने निर्णय लिया। आरोप है कि योजना के तहत विवाह होने के बाद वह पति के साथ ससुराल गई। चार दिन बाद पति मायके छोड़ गया। पति एक लाख रुपये व बाइक देने पर दोबारा बरात लाकर शादी करने का दबाव बना रहे हैं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button