यूपी – यूपी: इंटरनेट-मोबाइल में आगे, बैंकिंग में पीछे लखनऊ की महिलाएं; नंबर एक वाला जिला आपको चौंका देगा – INA

राजधानी लखनऊ की महिलाएं प्रदेश के मुकाबले इंटरनेट और मोबाइल का इस्तेमाल करने के मामले में . हैं, मगर बैंकिंग के मामले में स्थिति अच्छी नहीं है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 (एनएफएचएस-6) के अनुसार, इंटरनेट का इस्तेमाल करने के मामले में लखनऊ की महिलाओं का छठा और मोबाइल में पांचवां स्थान है। वहीं, बैंक खाते का इस्तेमाल करने के मामले में प्रदेश में 52वें स्थान पर हैं।


सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ में 15 से 49 वर्ष की 79.9 फीसदी महिलाएं इंटरनेट का इस्तेमाल कर चुकी हैं। पांच साल पहले यह आंकड़ा 45.7 फीसदी था। इसी तरह 66.7 फीसदी महिलाओं के पास उनका खुद का मोबाइल फोन है, जिसका इस्तेमाल वे खुद करती हैं। अपने इस्तेमाल का बैंक या बचत खाता रखने वाली महिलाओं का अनुपात 81.6 फीसदी है। खुद इस्तेमाल करने वाले बैंक खाते के मामले में लखनऊ का आंकड़ा प्रदेश के औसत 83.5 फीसदी से 1.9 प्रतिशत अंक कम है।

योजनाओं का लाभ भी बड़ी वजह

लखनऊ विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. पवन मिश्रा के अनुसार, पिछड़े जनपदों में भी महिलाओं के बैंक खाते के ज्यादा इस्तेमाल के पीछे जागरुकता के साथ ही योजनाओं का लाभ लेना भी बड़ी वजह है। इस समय सभी योजनाओं के लिए बैंक खाता अनिवार्य है। इसलिए बैंक खाता जरूर खोला जाता है। संभवत: इसी वजह से अंबेडकरनगर जनपद पूरे प्रदेश में बैंक खाते के मामले में अव्वल है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button