यूपी – UP: शराब के नशे में मां को पीटने लगा बेटा, मंजर देख आगबबूला हुआ पिता, अपनी ही औलाद की निर्मम हत्या की – INA

थाना अजनर के आनंदपुरा बड़ेरा गांव में खूनी रिश्ते को तार-तार करने का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार की शाम शराब के नशे में मां को पीट रहे बेटे की पिता ने डंडे व पत्थर से हमलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
आनंदपुरा बड़ेरा निवासी नन्हेभाई (85) के तीन बेटे हैं। दो बेटे दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं जबकि एक बेटा भगवत (36) गांव में ही माता-पिता के साथ रहता था। भगवत मेहनत-मजदूरी करता था। शाम करीब चार बजे वह शराब के नशे में घर पहुंचा। मां रम्भी (80) ने उसे शराब पीने से मना किया तो वह मां से उलझ गया और पिटाई करने लगा। यह देख पिता ने बेटे को रोका। न मानने पर पीछे से डंडे से सिर पर हमला कर दिया। इससे भगवत जमीन पर गिर गया। तब पिता ने पास में रखे पत्थर से सिर पर प्रहार कर दिया।