यूपी – UPSSSC: यूपी में ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट की 1829 नौकरियां, 40 वर्ष की आयु वाले भी भर सकते हैं फॉर्म – INA

UPSSSC Jobs 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में लेखा परीक्षक (Auditor) और सहायक लेखाकार (Assistant Accountant) के कुल 1829 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने PET-2025 परीक्षा दी है और निर्धारित योग्यता पूरी करते हैं।
इच्छुक उम्मीदवार 14 जुलाई 2026 से 3 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 3 अगस्त 2026 है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| आवेदन शुरू | 14 जुलाई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 3 अगस्त 2026 |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 3 अगस्त 2026 |
| फॉर्म संशोधन की अंतिम तिथि | 10 अगस्त 2026 |
कौन कर सकता है आवेदन?
सहायक लेखाकार पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.कॉम (वाणिज्य) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, लेखांकन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (PG Diploma in Accounting) रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ‘ओ’ लेवल कंप्यूटर डिप्लोमा भी होना आवश्यक है।
वहीं, लेखापरीक्षक (ऑडिटर) पद के लिए उम्मीदवार का बी.कॉम या समकक्ष डिग्रीधारी होना जरूरी है। साथ ही, उसके पास ‘ओ’ लेवल कंप्यूटर डिप्लोमा होना चाहिए और लेखाकार स्तर का लेखांकन (Accounting) का ज्ञान भी होना आवश्यक है। उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2026 को 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।